Ahoi Ashtami 2020 Calendar : अहोई अष्टमी 2020 का कैलेंडर

Ahoi Ashtami 2020 Calendar : अहोई अष्टमी 2020 का कैलेंडर
X
Ahoi Ashtami 2020 Calendar : अहोई अष्टमी का कैलेंडर जानकर आप अहोई माता की पूजा (Ahoi Mata Ki Puja) के साथ ही तारों को अर्घ्य देने का सही समय भी जान सकते हैं तो चलिए जानते हैं अहोई अष्टमी का कैलेंडर (Ahoi Ashtami Ka Calendar)

Ahoi Ashtami Calendar 2020 : अहोई अष्टमी 8 नवंबर (Ahoi Ashtami 8 November 2020) को मनाया जाएगा। इस दिन सुहागन महिलाएं अपने बच्चों की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। लेकिन क्या आप अहोई अष्टमी की पूजा का शुभ मुहूर्त (Ahoi Ashtami Puja Shubh Muhurat) जानती हैं,क्या आपको पता है कि तारों का पूजन किस समय पर किया जाएगा। अगर नहीं तो आपको अहोई अष्टमी का कैलेंडर अवश्य ही जान लेना चाहिए तो आइए जानते हैं अहोई अष्टमी 2020 का कैलेंडर।

अहोई अष्टमी कैलेंडर 2020 (Ahoi Ashtami 2020 Calendar)

तिथि

अष्टमी

दिन

रविवार

माह

कार्तिक मास

अहोई अष्टमी पूजा मुहूर्त

शाम 05 बजकर 59 मिनट से शाम 7 बजकर 12 मिनट तक

तारों को देखने के लिये साँझ का समय

शाम 06 बजकर 21 मिनट

अहोई अष्टमी के दिन चन्द्रोदय समय

रात 12 बजकर 26 मिनट (9 नवम्बर 2020)

नक्षत्र

अश्लेशा

योग

शुक्ल

करण

बालव

चंद्रमा

कर्क राशि

सूर्य राशि

तुला राशि

अभिजित मुहूर्त

सुबह 11 बजकर 43 मिनट से दोपहर 12 बजकर 30 मिनट तक

रवि पुष्य योग

सुबह 6 बजकर 14 मिनट से सुबह 10 बजकर 16 मिनट तक

राहुकाल

दोपहर 12 बजकर 06 मिनट से दोपहर 01 बजकर 34 मिनट तक

सूर्योदय

06:14 ए एम

सूर्यास्त

05:59 पी एम

अहोई अष्टमी की ग्रह स्थिति (Ahoi Ashtami Graha Stithi)

अहोई अष्टमी पर यदि ग्रह स्थिति की बात करें तो इस दिन चंद्रमा कर्क राशि और अश्लेषा नक्षत्र में रहेगा। वहीं इस दिन सूर्य तुला राशि में रहेगा। इसके अलावा गुरु धनु राशि में,शनि मकर राशि में,मंगल मीन राशि में वक्री,बुध तुला राशि में,शुक्र कन्या राशि में,राहु वृषभ राशि में और केतु वृश्चिक राशि में रहेगा।इस दिन शनि और गुरु अपनी स्वंय की राशि में अन्य रहेंगे तो वहीं अन्य ग्रह अपनी मित्र राशि में रहेंगे। जिसकी वजह से इस बार अहोई अष्टमी का व्रत अत्यंत ही शुभ रहेगा।

Tags

Next Story