Ahoi Ashtami 2020 : अहोई अष्टमी पर जरूर करें ये काम, संतान की लंबी उम्र का मिलेगा आपको वरदान

Ahoi Ashtami 2020 : अहोई अष्टमी पर जरूर करें ये काम, संतान की लंबी उम्र का मिलेगा आपको वरदान
X
Ahoi Ashtami 2020 : अहोई अष्टमी (Ahoi Ashtami) के महिलाएं संतान सुख औ संतान की लंबी उम्र के लिए निर्जल व्रत (Nirjala Vrat) करती हैं। लेकिन क्या आप जानती हैं कि इसके अलावा आपको और कौन से काम करने चाहिए। जिससे आपकी संतान को सभी तरह के सुखों की प्राप्ति हो सके तो चलिए जानते हैं अहोई अष्टमी पर क्या करें।

Ahoi Ashtami 2020 : अहोई अष्टमी का व्रत 8 नवंबर 2020 (Ahoi Ashtami Vrat 8 November 2020) को रखा जाएगा। सुहागन महिलाओं के लिए करवा चौथ (Karwa Chauth) के बाद अहोई अष्टमी का व्रत सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन सुहागन महिलाएं संतान की दीर्घायु के लिए अहोई माता की पूजा करती हैं और निर्जल व्रत रखती हैं। लेकिन इसके अलावा भी इस दिन यदि महिलाएं कुछ कार्य करें तो उनके और उनकी संतान की बीच में हमेशा प्रेम बना रहेगा तो चलिए जानते हैं कौन से हैं वो कार्य जो अहोई अष्टमी के दिन करने चाहिए।

अहोई अष्टमी पर क्या करें (Ahoi Ashtami Per Kya Kare)

1. अहोई अष्टमी का व्रत निर्जल किया जाता है। इसलिए आप भी इस दिन व्रत निर्जल ही करें तब ही आपको इस व्रत का पूर्ण फल प्राप्त हो सकेगा।

2. इस दिन अहोई माता की पूजा से भगवान गणेश की पूजा अवश्य करें। क्योंकि भगवान गणेश की पूजा के बिना कोई भी पूजा पूर्ण नहीं मानी जाती।

3.अहोई अष्टमी के दिन सास - ससुर के लिए बायना अवश्य निकालें। अगर आपके सास ससुर आपके पास नहीं रहते हैं तो इस बायने को किसी पंडित या फिर किसी बुजुर्ग को दे सकती हैं।

4.अहोई अष्टमी के दिन पूजा में प्रयोग किया जाने वाला करवा नया नहीं होना चाहिए। बल्कि आपको इस दिन करवा चौथ वाले करवे का ही पूजा में प्रयोग करना चाहिए।

5. अहोई अष्टमी के दिन व्रत कथा सुनते समय सात प्रकार का अनाज अपने हाथों में रखें और पूजा के बाद इस अनाज को किसी गाय को खिला दें।

6. अहोई अष्टमी के दिन पूजा करते समय अपने बच्चों को अपने पास बैठाएं और अहोई माता को भोग लगाने के बाद वह प्रसाद अपने बच्चों को खिलाएं।

7.इस दिन रात के समय तारों को अर्घ्य दिया जाता है।इसलिए आप तारों को अर्घ्य देकर ही अपना अहोई अष्टमी का व्रत खोलें।

8.यदि संभव हो तो अहोई अष्टमी के दिन अपने हाथों से कोई पौधा अवश्य लगाएं और उसकी देखभाल भी करें।

9. अहोई अष्टमी के दिन पूजा के बाद किसी निर्धन व्यक्ति को दान अवश्य दें।

10. इस दिन पूजा के बाद गाय और ब्राह्मण को भोजन अवश्य कराकर उनका आशीर्वाद अवश्य प्राप्त करें।

Tags

Next Story