Ahoi Ashtami 2022 : निसंतान महिलाएं आज जरूर करें ये काम, अहोई माता देंगी पुत्र प्राप्ति का वरदान

Ahoi Ashtami 2022 : अहोई अष्टमी का व्रत आज 17 अक्टूबर 2022, दिन सोमवार को है। आज के दिन महिलाएं अपनी संतान की लंबी उम्र के लिए अहोई माता की पूजा करती हैं और व्रत करती हैं। वहीं अहोई माता कभी निराश नहीं करती हैं, वो आपकी मनोकामना जरुर पूरा करती हैं। वहीं अहोई अष्टमी के दिन संतान प्राप्ति के लिए भी उपाय किए जाते हैं और निसंतान दंपति को आज के दिन संतान प्राप्ति के उपाय जरुर करने चाहिए। तो आइए जानते हैं अहोई अष्टमी के दिन संतान प्राप्ति के लिए क्या उपाय करने चाहिए।
अहोई अष्टमी संतान प्राप्ति के उपाय
अहोई अष्टमी के दिन निसंतान महिलाएं संतान प्राप्ति के लिए अहोई माता के सामने बैठकर शुभ मुहूर्त में मां पार्वती और भगवान शिव की पूजा करें। पूजा करने के पश्चात मां पार्वती और भगवान शिव को दूध और चावल का भोग अर्पित करें। इसके बाद भगवान से संतान प्राप्ति की कामना करें। ऐसा करने से कुछ ही दिनों में आपको संतान अवश्य प्राप्त होगी।
संतान प्राप्ति के लिए अहोई अष्टमी के दिन विधिपूर्वक स्वच्छता के साथ सात्विक भोजन बनाएं और आधा भोजन गाय के निमित्त निकाल कर रख दें और शेष आधे भोजन को प्रसाद के रूप में घर के सभी सदस्य ग्रहण करें। ऐसा करने से आपके घर में कुछ ही दिनों में बच्चे की किलकारियां गूंजने लगेंगी।
आज के दिन संध्याकाल में पीपल के पास घी का दीया जलाएं और पीपल के वृक्ष की सात परिक्रमा करें और अपनी मनोकामना पीपल वृक्ष से कहें। ऐसा करने से अहोई माता प्रसन्न होंगी और आपको संतान प्राप्ति का वरदान अवश्य देंगी और वो आपकी मनोकामना जरुर पूरी करेंगी।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS