Akshay Tritiya 2022: अक्षय तृतीया और परशुराम जयंती कब हैं, जानें सही तारीख

Akshay Tritiya 2022: साल 2022 में अक्षय तृतीया और परशुराम जयंती कब है। परशुराम जयंती क्यों मनायी जाती है। तृतीया तिथि कब शुरु होगी और कब समाप्त होगी।
ये भी पढ़ें: Akshaya Tritiya 2022: अक्षय तृतीया के दिन क्या करें और क्या करें
अक्षय तृतीया और परशुराम जयंती हिन्दुओं का एक प्रमुख त्यौहार है। जोकि हिन्दू पंचांग के अनुसार, वैशाख शुक्ल पक्ष के तीसरे दिन तृतीया तिथि को मनाया जाता है। यह त्योहार संपूर्ण भारतवर्ष में बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। वहीं अक्षय तृतीया के साथ परशुराम जयंती का पर्व होने के साथ ही इस दिन का महत्व और भी अधिक बढ़ जाता है। ऐसी मान्यता है कि, भगवान विष्णु ने परशुराम के रुप में छठां अवतार अक्षय तृतीया के दिन ही लिया था। इनके पिता का नाम ऋषि जमदग्नि और माता का नाम रेणुका था।
अक्षय तृतीया और परशुराम जयंती के दिन उपवास किया जाता है। ऐसा माना जाता है कि, इस दिन किए गए दान-पुण्य का प्रभाव कभी समाप्त नहीं होता है और इस दिन भगवान परशुराम की शोभायात्रा निकाली जाती है। तथा जगह-जगह पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन का आयोजन भी होता है। परशुराम जयंती के दिन ही अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जाता है। ऐसी मान्यता है कि, यह दिन शुभ कार्य करने के लिए बहुत ही उत्तम होता है।
परशुराम जयंती शुभ मुहूर्त 2022
- वर्ष 2022 में परशुराम जयंती 03 मई, दिन मंगलवार को मनायी जाएगी।
- तृतीया तिथि प्रारंभ : 03 मई सुबह 03:20 बजे
- तृतीया तिथि समाप्त : 04 मई सुबह 07:30 बजे
इस दिन भगवान विष्णु की कई रुपों में पूजा करने का विधान है। इस दिन की गई पूजा-अर्चना से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है और मनुष्य इस संसार के सभी सुखों को भोग कर अंत में बैकुंठ लोक को प्राप्त होता है।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS