Akshay Tritiya 2022: अक्षय तृतीया पर बन रहा ये शुभ संयोग, जानें कौन सी राशियां होंगी पुत्रवान और धनवान

Akshay Tritiya 2022: 03 मई को अक्षय तृतीया के अवसर पर इस बार बहुत ही अच्छा योग बन रहा है। सात राशियां बेहद ही भाग्यशाली रहने वाली हैं। वहीं तीन राशि वाले जातकों के दो बड़े काम सिद्ध हो सकते हैं और सात राशि के जातकों को पुत्र और धन प्राप्ति का योग बन रहा है। पंचांग के अनुसार, अक्षय तृतीया का जो दिन होता है, वह साल का सबसे बड़ा दिन होता है। इस दिन भगवान की पूजा-पाठ करने से सभी काम सिद्ध हो जाते हैं। वहीं इस दिन घर में कुछ सामान जरुर खरीदकर लाना चाहिए।
ये भी पढ़ें: Akshaya Tritiya 2022 : शोभन, मातंग और लक्ष्मी योग में मनायी जाएगी इस बार आखा तीज, स्नान-दान से मिलेगा अक्षय पुण्य
अक्षय तृतीया के दिन सोना खरीदना बेहद ही शुभ माना जाता है। अक्षय तृतीया के दिन जो व्यक्ति बर्तन आदि खरीदकर लाते हैं और साथ ही भगवान विष्णु व माता लक्ष्मी की तस्वीर खरीदकर लाते हैं, इससे घर में धन-धान्य की वृद्धि होती है।
अक्षय तृतीया के दिन भगवान शिव का अभिषेक किया जाता है। इस दिन भगवान शिव का गाय के दूध से अभिषेक करने पर आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
वहीं इस दिन बेलपत्र भगवान शिव को अर्पण करना चाहिए और भगवान शिव के मंत्रों का जाप करना चाहिए। भगवान शिव के पास आपको चौमुखा दीपक जलाना चाहिए। वहीं इस दिन हनुमान को भी चोला चढ़ाना चाहिए।
सिंदूर में गाय का घी मिलाकर हनुमान जी को चोला चढ़ाते समय श्रीरामदूताय नम: मंत्र का जाप करें और हनुमान जी के समक्ष अपनी मनोकामना बोल दें। ऐसा करने से आपको विशेष लाभ मिलेगा।
शाम के समय भगवान गणेश, कुबेर और माता लक्ष्मी जी के पास चौमुखी दीपक जला दें। साथ ही कमल गट्टा, पीली कौड़ी आदि लाकर के मां लक्ष्मी को अर्पित कर दें। वहीं एक चांदी का सिक्का मां लक्ष्मी जी को अर्पित करें।
अक्षय तृतीया के दिन आप गृह प्रवेश कर सकते हैं। पूजा-पाठ और यज्ञ-अनुष्ठान आदि कर सकते हैं। आज भूमि पूजन कर सकते है और जमीन आदि खरीद सकते हैं। इस दिन विवाह करना बहुत ही शुभ माना जाता है।
अक्षय तृतीया के दिन आप कोई भी कार्य कर सकते हैं। क्योंकि अक्षय तृतीया का दिन स्वयं सिद्ध मुहूर्त होता है। शास्त्रों में अक्षय तृतीया का विशेष महत्व होता है। इस दिन माता लक्ष्मी जी के पास थोड़ी सी हल्दी रखें और गाय के घी में उसे मिलाकर उससे घर में स्वास्तिक बना लें। ऐसा करने से घर में सकारात्मक माहौल बनता है और मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर सभी मनोकामना पूरी कर देती हैं।
अक्षय तृतीया के दिन भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरुप लड्डू गोपाल जी को स्नान कराएं और उनके स्नान के जल को अपने घर में छिड़क लें। तथा इसके बाद आप संतान गोपाल मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से आपको पुत्र प्राप्ति के योग बनते हैं।
मेष, मिथुन, कर्क, कन्या, वृश्चिक, कुंभ, मीन और मकर राशि बहुत ही भाग्यशाली हैं, अक्षय तृतीया के दिन इन राशियों का योग बहुत ही अच्छा बन रहा है।
Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS