Akshaya Tritiya 2022: 700 साल बाद अक्षय तृतीया पर बना ये महासंयोग, राशि अनुसार खरीदे ये सस्ती चीज हो जाएंगे मालामाल

Akshaya Tritiya 2022: 700 साल बाद अक्षय तृतीया पर बना ये महासंयोग, राशि अनुसार खरीदे ये सस्ती चीज हो जाएंगे मालामाल
X
Akshaya Tritiya 2022: शास्त्रों के अनुसार, अक्षय तृतीया के दिन सोने-चांदी जैसी व अन्य धातु खरीदने की परंपरा है। अक्षय तृतीया पर धातु की खरीदारी करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और आपकी संपत्ति में कई गुना अधिक वृद्धि कर सकती हैं।

Akshaya Tritiya 2022: शास्त्रों के अनुसार, अक्षय तृतीया के दिन सोने-चांदी जैसी व अन्य धातु खरीदने की परंपरा है। अक्षय तृतीया पर धातु की खरीदारी करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और आपकी संपत्ति में कई गुना अधिक वृद्धि कर सकती हैं। इस वर्ष अक्षय तृतीया 03 मई 2022, दिन मंगलवार को मनायी जाएगी। इस दिन हर कोई व्यक्ति अपनी क्षमता के अनुसार, सोना-चांदी के आभूषण और कुछ खास चीजें खरीदता है, जो उनके भाग्य को मजबूत करती हैं। तो आइए जानते हैं कि, अगर आप भी इस साल अक्षय तृतीया के अवसर पर कुछ खरीदारी करना चाहते हैं तो अपनी राशि के अनुसार क्या खरीदें, जिससे आपके सौभाग्य में भी धन की वृद्धि हो और आपको मां लक्ष्मी जी का आशीर्वाद मिलता रहे।

ये भी पढ़ें: Akshaya Tritiya 2022: अक्षय तृतीया पर बन रहा ये शुभ संयोग, जानें कौन सी राशियां होंगी पुत्रवान और धनवान

मेष राशि

ज्योतिष के अनुसार, अक्षय तृतीया के दिन आप लोगों को तांबा, सोना या लाल मसूर की दाल खरीदना शुभ रहेगा।

वृषभ राशि

ज्योतिष के अनुसार, वृषभ राशि के जातकों के लिए चांदी, हीरा, बाजरा या चावल खरीदना आपके जीवन में सुख-समृद्धि लाएगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोगों को अक्षय तृतीया पर कांसे की धातु से निर्मित्त सामान, कपड़ा, हरा मूंग या फिर धनिया खरीदना शुभ रहेगा। ये सभी चीजें आपके जीवन में खुशियां लेकर आएंगी।

कर्क राशि

कर्क राशि के लोगों को अक्षय तृतीया के दिन चांदी का सामान, चावल या फिर दूध खरीदना शुभ रहेगा। ये सभी चीजें आपके जीवन में उन्नति ला सकती हैं।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों को इस दिन सोना, तांबे के बर्तन या लाल वस्त्र खरीदना चाहिए। इससे आपकी आर्थिक परेशानियां दूर होंगी।

कन्या राशि

कन्या राशि के लोगों को आखा तीज पर कांसा, मूंग दाल खरीदना शुभ रहेगा। इससे आपको अक्षय पुण्य की प्राप्ति होगी।

तुला राशि

आखा तीज पर आप लोगों को चांदी, चावल या फिर शक्कर खरीदना चाहिए। ये आपके लिए शुभ होगा।

वृश्चिक राशि

अक्षय तृतीया पर आप लोगों को तांबा या फिर गुड़ खरीदना शुभ रहेगा।

धनु राशि

आप लोगों को इस आखा तीज पर पीतल के सामान, सोना, पीले चावल या केला खरीदना शुभ रहेगा।

मकर राशि

आप लोगों को अक्षय तीज पर स्टील, लोहे के बर्तन या फिर उड़द की दाल खरीदना शुभ रहेगा।

कुंभ राशि

आप लोगों को इस दिन स्टील या लोहे के बर्तन या काला तिल और वस्त्र खरीदना शुभ रहेगा।

मीन राशि

आप लोगों को इस आखा तीज पर पीतल खरीदना शुभ होगा। आप सोना, चने की दाल या फिर हल्दी भी खरीद सकते हैं।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Tags

Next Story