Akshaya Tritiya 2023: अक्षय तृतीया से पहले घर से बाहर कर दें इन चीजों को, नहीं तो...

Akshaya Tritiya 2023: अक्षय तृतीया से पहले घर से बाहर कर दें इन चीजों को, नहीं तो...
X
Akshaya Tritiya 2023: इस साल अक्षय तृतीया का पर्व 22 अप्रैल 2022 को मनाया जा रहा है। ऐसी मान्यता है कि अक्षय तृतीया के दिन किया गया कार्य अक्षय होता है।

Akshaya Tritiya 2023: इस साल अक्षय तृतीया का पर्व 22 अप्रैल 2022 को मनाया जा रहा है। ऐसी मान्यता है कि अक्षय तृतीया के दिन किया गया कार्य अक्षय होता है। इसलिए इस दिन कुछ चीजों की खरीदारी की जाती है। कई लोग सोने-चांदी की खरीदारी करते हैं। लेकिन वहीं दूसरी तरफ इस समय मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए घर में मौजूद कुछ वस्तुओं को अक्षय तृतीया से पहले निकाल देना चाहिए। नहीं तो मां नाराज हो जाती हैं। दान-पुण्य के लिए भी अक्षय तृतीया का दिन काफी अहम होता है। आइए जानते हैं अक्षय तृतीया के दिन घर से कौन-सी चीजें निकालनी चाहिए।

1. ज्योतिष के मुताबिक, यदि घर में कोई सूखे पौधा हो तो उसे बहते पानी में बहा दें। या इसके अलावा मिट्टी में दबा देना चाहिए। घर में सूखे पेड़ हों तो मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं। इसलिए यह काम अक्षय तृतीया से करना चाहिए।

2. अगर घर में कोई टूटा-फूटा बर्तन है तो उसे पहले घर से बाहर निकाल देना चाहिए। कहा जाता है कि टूटा हुआ बर्तन घर में नकारात्मकता लेकर आता है। अगर घर में टूटे हुए बर्तन हैं तो देवी लक्ष्मी वहां आना पसंद नहीं करती हैं क्योंकि उस जगह पर शांति नहीं होती है।

3. घर में फटे जूते-चप्पल घर में रखने से माता लक्ष्मी नाराज होती हैं। इससे घर में दरिद्रता आती है। अक्षय तृतीया पर शुभ वस्तुएं खरीदने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। ऐसे में अक्षय तृतीया से पहले ऐसे कपड़े और चप्पल घर से बाहर फेंक दें।

4. झाडू देवी लक्ष्मी का प्रतीक है। झाड़ू को लेकर शास्त्रों में कई नियम बताए गए हैं। जिनका पालन नहीं करने से भाग्य दुर्भाग्य में बदल जाता है। अक्षय तृतीया के दिन घर में टूटी हुई झाडू न रखें। इससे घर के अंदर का वातावरण दूषित होता है।

5. ज्योतिष के मुताबिक, घर के दरवाजे के पास गलती से भी कूड़े का डिब्बा न रखें। साथ ही घर में गंदे बर्तन और बिना धुले कपड़े भी नहीं रखने चाहिए। वह घर में दरिद्रता फैलाती है।

डिस्क्लेमर: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Tags

Next Story