Chankya Niti: अमीर बनना है तो सबसे गुप्त रखें ये बात, वरना...

Chankya Niti: अच्छा जीवन जीने में पैसा महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। जीवन जीने के लिए जिस प्रकार इंसान को खुश रहना जरुरी होता है, खुशी रहना आवश्यक है, पैसा भी उतना ही हमारे लिए आवश्यक होता है। लेकिन इसके लिए जरुरी है कि, आप सही तरीके से पैसा कमाएं। चाणक्य नीति के अनुसार, धन के मामले में लापरवाही नहीं बरतना चाहिए। धन को लेकर अधिक सजग और सतर्क रहना चाहिए। अर्थशास्त्र के आर्दश माने जाने वाले आचार्य चाणक्य ने अपनी चाणक्य नीति में कुछ बातों का उल्लेख किया है कि, किन बातों को ध्यान रखकर के व्यक्ति पैसा कमा सकता है और धन को बचा सकता है। तो आइए जानते हैं धन के मामले में क्या कहती है आचार्य चाणक्य की नीति।
ये भी पढ़ें: Grah Parvesh: गृह प्रवेश से पहले कर लें ये काम, घर में बनी रहेगी शांति, वरना हो जाएगा कलह का वास
आचार्य चाणक्य के मुताबिक, पैसा सही काम करके कमाना चाहिए। बुरा काम करके कमाए गए पैसा का कोई मोल नहीं होता है और वह आपके लिए केवल मुसीबत बन जाता है। गलत तरीके से कमाए गए पैसों से आपके कई दुश्मन बन सकते हैं। ऐसे में जरुरी है कि, आप इन बातों को विशेष रूप से ध्यान रखें।
अगर आप गलत तरीके से पैसा कमाता है तो वह जल्दी ही बीमार पड़ता है। उस व्यक्ति को कई प्रकार की परेशानियां झेलनी पड़ती हैं और कई समस्याओं का उसे सामना करना पड़ता है। सहीं तरीके से अगर आप पैसा कमाते हैं तो वह पैसा लंबे समय तक टिकता है।
चाणक्य के मुताबिक, मनुष्य को हमेशा ऐसी जगह पर रहना चाहिए जहां उसे रोजगार पर्याप्त मात्रा में मिल सकें अथवा जहां पर रोजगार के पर्याप्त साधन मौजूद हों। इससे उसे कभी भी पैसों की कमी नहीं होती है।
जो व्यक्ति पैसों को पानी की तरह बहाता है और बुरे समय के लिए पैसा बचाकर नहीं रखता है, वह मुर्ख कहलाता है। उस व्यक्ति को एक समय के बाद परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं जो मनुष्य कठिन समय के लिए पैसों को बचाकर रखता है, आचार्य चाणक्य के अनुसार, वह व्यक्ति बुद्धिमान कहलाता है।
आचार्य चाणक्य कहते हैं कि, इंसान के जीवन में सफल होने के लिए और धन की प्राप्ति करने के लिए लक्ष्य का निर्धारण होना आवश्यक है। ऐसा ना होने पर इंसान धन की प्राप्ति नहीं कर पाता है और सफलता से कोसों दूर चला जाता है।
वहीं अपनी योजनाओं के बारे में किसी और को नहीं बताना चाहिए। ऐसी बातें असफल हो सकती हैं। इसीलिए अपनी योजनाओं को हमेशा गुप्त रखना चाहिए। अगर आप योजना बनाकरके रखते हैं तो आपको अधिक से अधिक सफल व्यक्ति होने से कोई नहीं रोक पाएगा।
चाणक्य नीति के अनुसार, पैसा कमाने के लिए सबसे जरुरी होता है कि, आपका लक्ष्य क्या है। लक्ष्य के बिना कोई भी व्यक्ति पैसा नहीं कमा सकता है। लक्ष्य पैसा कमाने में व्यक्ति की मदद करता है।
Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS