Anant Chaturdashi 2020 Mein : अनंत चतुर्दशी पर क्या करें और क्या न करें

Anant Chaturdashi 2020 Mein : अनंत चतुर्दशी पर क्या करें और क्या न करें
X
Anant Chaturdashi 2020 Mein : अनंत चतुर्दशी पर क्या करें और क्या न करें (Anant Chaturdashi Per Kya Kare or Kya Na Kare) यह जानना आपके लिए बेहद आवश्यक है। जिससे आप अनंत चतुर्दशी (Anant Chaturdashi) पर होने वाली गलतियों से बच सकें तो चलिए जानते है अनंत चतुर्दशी पर आपको क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए।

Anant Chaturdashi 2020 Mein : अनंत चतुर्दशी 1 सितंबर 2020 (Anant Chaturdashi 1 September 2020) को मनाई जाएगी। इस दिन भगवान विष्णु, माता यमुना और शेषनाग जी की पूजा की जाती है। इसके अलावा अनंत चतुर्दशी पर अनंत सूत्र (Anant Sutra) बांधने का भी विधान है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस दिन आपको क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए। अगर नहीं तो हम आपको इसके बारे में बताएंगे तो चलिए जानते हैं अनंत चतुर्दशी पर क्या करें और क्या न करें।

अनंत चतुर्दशी पर क्या करें (Anant Chaturdashi Per Kya Kare)

1. अनंत चतुर्दशी के दिन भगवान विष्णु, यमुना नदी और शेषनाग जी की पूजा की जाती है। इसलिए इस दिन इन तीनों की पूजा अवश्य करें।

2. इस दिन अनंत सूत्र भी बांधा जाता है। लेकिन आपको अनंत सूत्र बांधने से पहले आपको इसे भगवान विष्णु के चरणों में रखना चाहिए और इसकी विधिवत पूजा करनी चाहिए।

3. अनंत चतुर्दशी के दिन आपको रेशम या सूत के धागे का ही प्रयोग अनंत सूत्र के रूप में करना चाहिए।

4. अनंत सूत्र बांधने से पहले उस पर चौदह गांठे अवश्य लगाएं और इसके बाद पूजा करके ही इसे धारण करें।

5. यदि आपने पहले से ही कोई अनंत सूत्र धारण किया हुआ है तो आप उसे किसी पवित्र नदी में प्रवाहित कर दें। उसके बाद ही दूसरा अनंत सूत्र बांधे।

6. आप जो भी अनंत सूत्र बांधे उसे एक साल अवश्य ही बांधे।यदि आप ऐसा नहीं कर सकते तो कम से कम चौदह दिनों तक अवश्य उसे अपनी कलाई पर बांधे।

7. पुरुषों को यह अनंत सूत्र दाहिनी कलाई पर और महिलाओं को यह अनंत सूत्र बाईं कलाई पर बांधना चाहिए।

8.अनतं चतुर्दशी के दिन यदि आपने व्रत किया है तो आप केवल मीठे भोजन का ही प्रयोग करें और सिर्फ एक ही समय भोजन करें।

9.इस दिन आपको पशु पश्रियों और निर्धन व्यक्तियों को भोजन अवश्य कराना चाहिए।

10. अनंत चतुर्दशी के दिन आपको ब्राह्मण को भोजन कराकर उसे अपनी श्रद्धा के अनुसार दक्षिणा देनी चाहिए।

अनंत चतुर्दशी पर क्या न करें (Anant Chaturdashi Per Kya Na Kare)

1.अनंत चतुर्दशी के दिन आपको किसी प्रकार का कोई भी अनैतिक कार्य नहीं करना चाहिए।

2. यदि आपने अनंत सूत्र अपनी कलाई पर बांध रखा है तो आपको मांस या मदिरा का सेवन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए।

3. अगर आपने अनंत सूत्र बांधा है तो आप इसे बिल्कुल भी न तोड़ें और न हीं टूटने दें। क्योंकि ऐसा करना अशुभ माना जाता है।

4.यदि आपने अनंत चतुर्दशी का व्रत किया है तो आपको इस दिन नमक का प्रयोग बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए।

5.इस दिन आपको भूलकर भी झूठ नहीं बोलना चाहिए और न हीं किसी की निंदा करनी चाहिए।

6. अनंत चतुर्दशी के दिन आपको भूलकर भी बुजुर्गों और किसी निर्धन व्यक्ति का अपमान नहीं करना चाहिए।

7.आपको इस दिन किसी पशु या पक्षी को न तो सताना चाहिए और न हीं मारना चाहिए।

8. आपको इस दिन रेशम या सूत के धागे के अलावा किसी अन्य धागे का अनंत सूत्र नहीं बांधना चाहिए।

9. अनंत चतुर्दशी के दिन भगवान विष्णु के साथ माता यमुना और शेषनाग जी की पूजा करना न भूलें।

10. आपको अनंत चतुर्दशी पर किसी ब्राह्मण का अपमान भी नहीं करना चाहिए।

Tags

Next Story