Ashadh Gupt Navratri 2020: आषाढ़ गुप्त नवरात्रि का महत्व

Ashadh Gupt Navratri 2020: आषाढ़ गुप्त नवरात्रि का महत्व
X
Ashadh Gupt Navratri 2020: हिंदू धर्म में मां दुर्गा की साधना के लिए नवरात्रि बेहद महत्वपूर्ण माने जाते हैं। नवरात्रि के दौरान साधक विभिन्न तंत्र विद्याएं सिखने के लिए मां भगवती की खास पूजा करते हैं, इसी के साथ हम आपको आषाढ़ गुप्त नवरात्रि का महत्व क्या होता है ये बताएंगे...

Ashadh Gupt Navratri 2020: हिंदू धर्म में मां दुर्गा की साधना के लिए नवरात्रि बेहद महत्वपूर्ण माने जाते हैं। नवरात्रि के दौरान साधक विभिन्न तंत्र विद्याएं सिखने के लिए मां भगवती की खास पूजा करते हैं। तंत्र साधना आदि के लिए गुप्त नवरात्रि बेहत खास माने जाते हैं। आषाढ़ और माघ मास के शुक्ल पक्ष में पड़ने वाले नवरात्रि को गुप्त नवरात्रि कहा जाता है। इन नवरात्रियों के बारे में बहुत ही कम लोग जानते हैं तो चलिए आज हम आपको आषाढ़ गुप्त नवरात्रि महत्व के बारे में बताएंगे।

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि 22 जून 2020 से लेकर 29 जून 2020 तक रहेगी। मान्यता अनुसार गुप्त नवरात्रि दौरान अन्य नवरात्रि की तरह ही पूजा की जाती है। नौ दिनों का संकल्प लेते हुए प्रतिपदा यानि घट स्थापना करनी होती है। घटस्थापना के बाद प्रतिदिन सुबह और शाम के समय मां दुर्गा की जाती है। आषाढ़ गुप्त नवरात्रि का व्रत रखने वाले व्यक्ति को अष्टमी या नवमी के दिन कन्या व्रत के साथ उद्यापन करना होता है।

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि का महत्व

देवी भगवती के अनुसार जिस तरह साल भर में चार बार नवरात्रि आती है जिस प्रकार रात्रि में देवी के नौ रूपों की पूजा की जाती है, ठीक उसी प्रकार गुप्त नवरात्रि में 10 महाविद्याओं की साधना की जाती है। गुप्त नवरात्रि विशेषकर तांत्रिक क्रियाओं, शक्ति साधनाओं और महाकाल आदि जुड़े लोगों के लिए खास महत्व रखती है। इस दौरान देवी भगवती के साधक बड़े कड़े नियम के साथ साधना करते हैं। इस दौरान लोग लम्बी साधना कर दुर्लभ शक्तियों को प्राप्त करने का प्रयास करते हैं। उपवास रखकर, श्लोक और मंत्रों का जाप कर भक्ति अपनी भक्ति देवी के प्रति दर्शाते हैं यह माना जाता है कि नवरात्रि के दौरान देवी भक्तिों की तुरंत प्रार्थना सुन लेती हैं और उनकी इच्छाओं की पूरी करती हैं। बराही देवी के तीनों रूपो की पूजा की जाती है। दोषों को हटाने वाली, धन और समृद्धि का उपहार देने वाली और ज्ञान की देवी है बराही देवी।

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि पूजा से लाभ

गुप्त नवरात्रि पूजा, तांत्रिक पूजा के लिए भारत के कई हिस्सों में प्रसिद्ध है। आषाढ़ गुप्त नवरात्रि शक्ति की प्राप्ति के लिए, धन, समृद्धि और ज्ञान प्राप्ति के लिए मनाई जाती है। देवी दुर्गा संकट के अनमूलन के लिए जानी जाती है। देवी दुर्गा व्यथित लोगों के प्रति दया दिखाती है। इस नवरात्रि में दुर्गा सप्तशती के पाठ को पढ़ा जाता है।

Tags

Next Story