Ashadh Gupt Navratri 2020: आषाढ़ गुप्त नवरात्रि में कर लें यह उपाय, सभी मनोकामनाएं होंगी पूरी

Ashadh Gupt Navratri 2020: पूरे साल में चार नवरात्रि मनाए जाते हैं। दो नवरात्रि सामन्य और दो नवरात्रि गुप्त होते हैं। कुछ लोगों को गुप्त नवरात्रि के बारे में पता होता है कुछ लोगों को नहीं। यह गुप्त नवरात्रि आषाढ़ और माघ के महीन में आते हैं जो आषाढ़ के महीन में आते हैं उन्हें हम आषाढ़ गुप्त नवरात्रि के नाम से जानते हैं। साल 2020 में आषाढ़ गुप्त नवरात्रि 22 जून 2020 सोमवार से शुरू हो गए है। जो 29 जून 2020 सोमवार तक रहने वाले हैं।
हिंदू शास्त्रों का अनुसार आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष में गुप्त नवरात्रि मनाई जाती है। यह नवरात्रि भी सामन्य नवरात्रि की तरह नौ दिनों तक मनाई जाती है। गुप्त नवरात्र में मां भगवती की पूजा की जाती है। गुप्त नवरात्रि का महत्व चैत्र और शरदीय नवरात्रि से ज्यादा होता है, क्योंकि गुप्त नवरात्रि में मां दुर्गा शीघ्र प्रसन्न हो जाती है। खासकर गुप्त नवरात्रि में तंत्र क्रिया और शक्ति साधना से जुड़े लोगों के लिए विशेष महत्व रखती है।
आषाढ वर्षा ऋतु के आरंभ का महीना है। हिंदू पंचाग के अनुसार यह वर्ष का चौथा मास भी होता है। कई बड़े त्यौहारों के साथ ही गुप्त नवरात्रि के लिए प्रसिद्ध माह है। शास्त्रों में ऐसी मान्यता है कि यगि व्यक्ति के जीवन में किसी भी तरह की परेशानिया है तो गुप्त नवरात्रि में किया एक महाउपाय व्यक्ति के सभी परेशानियों का अंत कर देता है। आज हम आपको आषाढ़ गुप्त नवरात्रि के दिन किए जाना वाला उपाय के बारे में बताएंगे।
आषाढ़ गुप्त नवरात्रि उपाय
गुप्त नवरात्रि के दौरान सर्वप्रथम स्नान कर पूजास्थल पर एक चौकी पर लाल रंग का कपड़ा बिछा ले और इस पर 11 गोमती चक्र रखें। इसके बाद रुद्राक्ष या स्फटिक की माला से देवी मां के प्रभावशाली मंत्र ऐं क्लीं श्रीं का 11 माना जाप करें और पूजा के बाद इन गोमती चक्रों को लाल रंग के कपड़े में बांधकर तिजोरी में रख दें। इस उपाय को करने व्यक्ति के जीवन से धनसंबंधी परेशानिया का जल्द ही अंत हो जाता है और जीवन में खुशहाली आती है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS