Ashadh Gupt Navratri 2020: आषाढ़ गुप्त नवरात्रि के 9 दिन भूलकर भी न करें ये काम

Ashadh Gupt Navratri 2020: नवरात्रि में देवी मां का पूजन और 9 दिनों तक उपवास का साख महत्व है। इन दिनों किया गया पूजन या पाठ बहुत फलदायी होता है। गुप्त नवरात्रि में भी दूसरे नवरात्रि की तरह पूजा पाठ या व्रत किया जााता है। जून 2020 में आषाढ़ गुप्त नवरात्रि 22 जून सोमवार से शुरू हो गए हैं। यदि आप आषाढ़ गुप्त निवरात्रि का व्रत कर रहे हैं तो आप कुछ बातों का ध्यान रखें, ताकि देवी मां की कृपा आप पर बनी रहे।
आषाढ़ गुप्त नवरात्रि में क्या न करें।
आषाढ़ गुप्त नवरात्रि के दिनों प्याज लहसुन और नॉनवेज नहीं खाना चाहिए और सात्विक भोजन करना चाहिए।
नवरात्रि के दिनों दाढ़ी मूछ और बाल नहीं कटवाने चाहिए। बच्चों के मुंडन किए जा सकते हैं।
गुप्त नवरात्रि में व्रत रखने वाले लोगों को काले कपड़े नहीं पहनने चाहिए।
नवरात्रि के दौरान नाखुन भी नहीं काटने चाहिए। अगर हो सके तो पहले ही नाखुन काट लें।
अगर आप आषाढ़ गुप्त नवरात्रि में कलश स्थापना कर रहे हैं और अखंड ज्योत जला रहे हैं तो घर में इन दिनों ताला लगाकर नहीं जाना चाहिए
नवरात्रि के दौरान दुर्गा मां की कृपा पाने के लिए घर में कलह का माहौल नहीं होना चाहिए। लड़ाई झगड़े और वादविबाद से बचना चाहिए।
विष्णु पुराण के अनुसार नवरात्रि के समय दिन में सोना नहीं चाहिए।
अगर आप दुर्गा सप्तशती का पाठ कर रहे हैं तो बीच में किसी बात करने के लिए पाठ को न रोकें और जब भी पूजा करें तो दीपक जरूर जलाएं।
व्रत रहने वाले व्यक्ति को तंबाकू या शराब का सेवन नहीं करना चाहिए।
इन दिनों सदाचार का पालन करें।
व्रत करने वाले लोगों को भोजन करने में अनाज का प्रयोग नहीं करना चाहिए।
औरतों को मासिक धर्म में सात दिनों तक पूजा नहीं करनी चाहिए।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS