Sankashti Chaturthi 2022: आषाढ मास की संकष्टी चतुर्थी कब है, जानें पूजा विधि और सही दिन तारीख

Sankashti Chaturthi 2022: हिन्दू पंचांग के अनुसार, हर मास में कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को संकष्टी चतुर्थी का व्रत होता है। मान्यता है कि, इस दिन गणपति की पूजा तथा व्रत रखने से ज्ञान और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। संकष्टी चतुर्थी के दिन व्रती को सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि से निवृत्त हो जाना चाहिए। उसके बाद स्वच्छ वस्त्र धारण करें।
ये भी पढ़ें: Sankashti Chaturthi 2022: एकदंत संकष्टी चतुर्थी व्रत कब है, जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजाविधि
भगवान गणेश की पूजा आरंभ करें। इसके लिए एक चौकी पर लाल रंग का कपड़ा बिछा लें। तथा इसी चौकी पर भगवान गणपति की प्रतिमा को उनका ध्यान करते हुए स्थापित कर दें।
गणपति जी को सबसे पहले जल अर्पित करें, इसके पश्चात उन्हें फल और माला अर्पित करें। अब आप गणपति जी को दर्वा चढ़ाएं। उनके मस्तिक पर रोली से टीका करें और उसके बाद आप गणपति जी को लड्डू या मोदक का भोग लगाएं। क्योंकि गणपति जी को लड्डू या मोदक बहुत ही प्रिय हैं, इसीलिए उन्हें इन्हीं चीजों का भोग लगाया जाता है।
वहीं आप दूर्वा की माला बनाकर भी गणपति जी को अर्पित कर सकते हैं। इसके पश्चात आप गणपति चालीसा का पाठ करें और उनकी आरती करें। तथा दिन भर बिना अन्न ग्रहण किए आप व्रत रखें। शाम को चंद्रमा के निकलने से पहले आप विधि-विधान से इसी प्रकार आप गणपति जी की पूजा फिर से करें और संकष्टी व्रत की कथा पढ़ें या सुनें।
चंद्रोदय के बाद दूध से चंद्रदेव को अर्घ्य देकर पूजा करें। पूजा के पश्चात आप अन्न का दान करें और संकष्टी चतुर्थी व्रत का पारण करें।
आषाढ़ संकष्टी चतुर्थी 2022 शुभ मुहूर्त
संकष्टी चतुर्थी दिन और तिथि | 17 जून 2022, दिन शुक्रवार को संकष्टी चतुर्थी का व्रत किया जाएगा। |
संकष्टी चतुर्थी के दिन चंद्रोदय का समय | रात्रि 10:32 बजे |
चतुर्थी तिथि प्रारंभ | 17 जून 2022 सुबह 06:10 बजे से |
चतुर्थी तिथि समापन | 18 जून 2022 को सुबह 02:59 बजे |
Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS