Ashadha Amavasya 2021 : आषाढ़ी अमावस्या कब हैं, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

- 09 जुलाई, दिन शुक्रवार को हलहारिणी और आषाढ़ी अमावस्या (Halharini And Ashadhi Amavasya) मनाई जाएगी।
- किसानों के लिए आषाढी अमावस का दिन बहुत शुभ माना जाता है।
Ashadha Amavasya 2021 : साल 2021 में 09 जुलाई, दिन शुक्रवार को हलहारिणी और आषाढ़ी अमावस्या (Halharini And Ashadhi Amavasya) मनाई जाएगी। हिन्दू धर्म में आषाढ़ी अमावस्या का बहुत खास महत्व है। किसानों के लिए आषाढी अमावस का दिन बहुत शुभ माना जाता है। किसानों के लिए यह दिन विशेष महत्व रखता है, क्योंकि आषाढ़ी अमावस्या से वर्षा ऋतु का आरंभ हो जाता है और धरती भी नम पड़ जाती है। अत: फसल की बुआई के लिए यह समय अतिउत्तम होता है।
ये भी पढ़ें : Chanakya Niti : पति अगर मांगता है ये चीज तो पत्नी को देने में कभी नहीं करनी चाहिए शर्म
आषाढ़ी अमावस्या के दिन किसान विधि-विधान से सभी कृषि यंत्रों का पूजन करके भगवान से फसल हरी-भरी बनी रहने और अच्छी पैदावार होने के लिए प्रार्थना करते हैं ताकि घर में अन्न-धन की कमी कभी भी महसूस न हो। इस दिन हल पूजन तथा पितृ पूजन दोनों का विशेष महत्व है।
आषाढ़ी अमावस्या के दिन को पितृदोष निवारण करने के लिए दिन बहुत उत्तम माना जाता है। पितृ पूजन करने से समस्त कष्ट दूर होते हैं। इस दिन भूखे प्राणियों को भोजन कराना चाहिए। आषाढ़ी अमावस्या के दिन सुबह स्नानादि से निवृत्त होकर पितृ तर्पण करने के बाद आटे की गोलियां बनाएं बनाकर किसी तालाब या नदी में रह रहे मछलियों को खिलाने से जीवन के कष्ट दूर होते हैं।
आषाढ़ी अमावस्या शुभ मुहूर्त
आषाढ़ी/ हलहारिणी अमावस्या डेट | 09 जुलाई, शुक्रवार के दिन है। |
अमावस्या तिथि प्रारंभ | 09 जुलाई, शुक्रवार प्रातःकाल 05:16 बजे से |
अमावस्या तिथि समाप्त | 10 जुलाई, शनिवार प्रातःकाल 06:46 बजे |
व्रत पारण | 10 जुलाई को किया जाएगा। |
पूजा विधि
- हलहारिणी-आषाढ़ी अमावस्या के दिन प्रात:काल जल्दी उठ कर ब्रह्म मुहूर्त में किसी पवित्र नदी या तीर्थ में स्नान करें।
- अमावस्या के दिन भगवान सूर्यदेव को जल का अर्घ्य दें।
- अमावस्या के दिन पितृ तर्पण करें। अपने पितरों की आत्मा की शांति के लिए व्रत रखें।
- अमावस्या के दिनआटे की गोलियां बनाएं बनाकर किसी तालाब या नदी में मछलियों अथवा अन्य जीव-जंतुओं को खिलाएं।
- अमावस्या के दिन गरीब या जरूरतमंदों को दान दें और ब्राह्मणों को भोजन कराएं तथा दक्षिणा दें।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS