Ashadha Amavasya 2021 : आषाढ़ी अमावस्या के दिन घर से बाहर लगाएं ये वृक्ष, पितृदोष समेत कई समस्याओं से मिलेगा छुटकारा

Ashadha Amavasya 2021 :  आषाढ़ी अमावस्या के दिन घर से बाहर लगाएं ये वृक्ष, पितृदोष समेत कई समस्याओं से मिलेगा छुटकारा
X
  • जानें, आषाढ़ अमावस्या के दिन क्या करें।
  • जानें, अमावस्या के उपाय

Ashadha Amavasya 2021 : आषाढ़ी अमावस्या के दिन पितृों को प्रसन्न करने और घर-परिवार की खुशहाली के लिए स्नान-दान, तर्पण आदि कर्मकाण्ड किए जाते हैं। वहीं आषाढ़ी अमावस्या के दिन लोग कृषि यंत्रों की भी पूजा करते हैं। इसी दिन से वर्षाकाल की शुरुआत मानी जाती है। वहीं अगर आप पितृदोष या अन्य किसी प्रकार की ग्रह चाल से पीड़ित हैं तो आपको इस दिन विशेष कुछ विशेष उपाय करने से जीवन में लाभ मिलता है। वहीं अगर इस दिन कई प्रकार के वृक्ष लगाए जाए तो आपको अनेक परेशानियों से छुटकारा मिलता है। तो आइए जानते हैं इस आषाढ़ी अमावस्या के दिन कौन से वृक्ष लगाने से भगवान और हमारे पितृ प्रसन्न होते हैं और हमें सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करते हैं।

ये भी पढ़ें : Chanakya Niti : पति अगर मांगता है ये चीज तो पत्नी को देने में कभी नहीं करनी चाहिए शर्म

पीपल

सनातन हिन्दू धर्म में पीपल वृक्ष को पूजनीय माना जाता है। पितृों की शांति के लिए अमावस्या तिथि के दिन इस वृक्ष को लगाने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। वहीं अगर आपकी कुंडली में गुरु चांडाल योग बन रहा हो तो पीपल का वृक्ष जरुर लगाना चाहिए।

बेल

बेल का पेड़ साक्षात महादेव को बहुत प्रिय है। वहीं अमावस्या तिथि के दिन इस वृक्ष को लगाने से महादेव प्रसन्न होते हैं और उनके साथ-साथ इसे लगाने से पितृों की आत्मा भी तृप्त हो जाती है।

बरगद

धर्मशास्त्रों के अनुसार बरगद के वृक्ष को मोक्षदायी वृक्ष माना जाता है। अमावस्या के दिन इस वृक्ष को लगाने से पितृों को सद्गति प्राप्त होती है और उनका परिवार धन-संपत्ति से खूब हरा-भरा रहता है। परिवार के सदस्यों की आयु में वृद्धि होती है।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Tags

Next Story