इस बार कब है आषाढ़ गुप्त नवरात्रि, जानें इसकी घटस्थापना का शुभ मुहूर्त और तिथि

Ashadha Gupt Navratri 2023: हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल आषाढ़ माह से शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से आषाढ़ गुप्त नवरात्रि प्रारंभ होती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, साल में 4 नवरात्रि आती है। इसमें 2 प्रकट नवरात्रि होती है, जिसमें एक चैत्र नवरात्रि और एक शारदीय नवरात्रि है। वहीं, 2 गुप्त नवरात्रि होती है जिसमें से एक माघ मास की गुप्त नवरात्रि और दूसरी आषाढ़ माह की गुप्त नवरात्रि है।
धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, गुप्त नवरात्रि में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा जाती है। इसके अलावा 10 महाविद्याओं का भी पूजन होता है। ऐसी मान्यता है कि गुप्त नवरात्रि तंत्र-मंत्र की साधना के लिए अच्छी मानी जाती है। हिंदू पंचांग के अनुसार, आषाढ़ माह में पड़ने वाली गुप्त नवरात्रि पूरे 9 दिन की है। शास्त्र में 9 दिन की नवरात्रि को बहुत ही शुभ माना जाता है। तो आइये जानते हैं आषाढ़ माह की आषाढ़ गुप्त नवरात्रि कब से कब है और इस नवरात्रि पर कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त क्या है।
ये भी पढ़ें- Yogini Ekadashi 2023: इस साल कब है योगिनी एकादशी, जानें इसका शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
कब से शुरू हो रही है आषाढ़ गुप्त नवरात्रि 2023
हिंदू पंचांग अनुसार, आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 18 जून दिन रविवार को सुबह 10 बजकर 6 मिनट से प्रारंभ हो रही है। प्रतिपदा तिथि का मान्य अगले दिन यानी 19 जून 2023 को सुबह 11 बजकर 25 मिनट तक रहेगी। उदया तिथि के अनुसार, आषाढ़ गुप्त नवरात्रि 19 जून से ही प्रारंभ होगी।
जानें किस योग में हैं आषाढ़ नवरात्रि 2023
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, आषाढ़ माह की गुप्त नवरात्रि वृद्ध योग में पड़ रही है। 19 जून को वृद्ध योग सुबह से लेकर देर रात 1 बजकर 15 मिनट तक रहेगी। ऐसी मान्यता है कि वृद्ध योग में किए गए कार्यों का फल बहुत ही शुभ होता है।
ये भी पढ़ें- Ashadha Amavasya 2023: कब है आषाढ़ माह की अमावस्या, जानें शुभ तिथि और मुहूर्त
कब है कलश स्थापना का मुहूर्त
पंचांग के अनुसार, आषाढ़ माह की गुप्त नवरात्रि की कलश स्थापना 19 जून 2023 के सुबह और दोपहर में हो सकती है। सुबह का शुभ मुहूर्त 5 बजकर 23 मिनट से लेकर 7 बजकर 27 मिनट तक है। इस अंतराल में करीब 2 घंटे से अधिक का समय हो रहा है। वहीं, दोपहर में 11 बजकर 55 मिनट से लेकर 12 बजकर 50 मिनट तक घटस्थापना कर सकते हैं। इस समय में किए गए घटस्थापना बहुत ही शुभ होगा।
आषाढ़ गुप्त नवरात्रि में किस दिन कौन देवी का है आगमन
19 जून 2023 दिन सोमवार को कलश स्थापना होगा और इस दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाएगी।
20 जून 2023 दिन मंगलवार को मां ब्रह्मचारिणी की पूजा जाएगी।
21 जून 2023 दिन बुधवार को मां चंद्रघंटा की पूजा जाएगी।
22 जून 2023 दिन गुरुवार को मां कूष्माण्डा की पूजा जाएगी।
23 जून 2023 दिन शुक्रवार को मां स्कंदमाता की पूजा की जाएगी।
24 जून 2023 दिन शनिवार को मां कात्यायनी की पूजा की जाएगी।
25 जून 2023 दिन रविवार को मां कालरात्रि की पूजा की जाएगी।
26 जून 2023 दिन सोमवार को मां दुर्गा अष्टमी और महागौरी की पूजा की जाएगी।
27 जून 2023 दिन मंगलवार को मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाएगी।
28 जून 2023 दिन बुधवार को नवरात्रि पारण किया जाएगा।
ये भी पढ़ें- Guru Purnima 2023: इस साल कब मनाया जाएगा गुरु पूर्णिमा का पर्व, जानें शुभ मुहूर्त और तिथि
Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS