गाय को रोटी खिलाते समय मिला लें ये चीज, चमक उठेगा आपका भाग्य

गाय को रोटी खिलाते समय मिला लें ये चीज, चमक उठेगा आपका भाग्य
X
Astro Tips For Good Luck: अगर कोई व्यक्ति प्रत्येक दिन नियमित रूप से पहली रोटी गाय को खिलाता है, तो उस व्यक्ति का जीवन सुख, शांति और समृद्धि से भर जाता है। लेकिन, जीवन में कुछ ऐसी भी समस्याएं होती हैं, जो ये सब करने से दूर नहीं होती हैं। इसके लिए ज्योतिष शास्त्र में एक अलग उपाय बताया गया है, जिसमें गाय को रोटी खिलाते समय उसमें कुछ मिलाकर खिलाना होता है। जानें क्या है वो उपाय...

Astro Tips For Good Luck: सनातन धर्म में गाय को अत्यंत पवित्र माना गया है। शास्त्रों के अनुसार, जो भी जातक गाय की सेवा करता है, उसकी हर मनोकामना पूर्ण हो जाती है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में भी गाय की सेवा और उसकी पूजा का विशेष महत्व बताया गया है। ऐसी मान्यता है कि अगर कोई व्यक्ति प्रत्येक दिन नियमित रूप से पहली रोटी गाय को खिलाता है, तो उस व्यक्ति का जीवन सुख, शांति और समृद्धि से भर जाता है। लेकिन, क्या आपको पता है कि जीवन में कुछ ऐसी भी समस्याएं होती है, जो ये सब करने से दूर नहीं होती है। इसके लिए ज्योतिष शास्त्र में एक दूसरा उपाय बताया है, जिसमें गाय को रोटी खिलाते समय उसमें कुछ मिलाकर खिलाना होता है। तो आइए, उस उपाय के बारे में जानते हैं...

ये भी पढ़ें- Sawan 2023 : सावन में करें शक्तिशाली महामृत्युंजय मंत्र का जाप, नष्ट हो जाएंगे सारे पाप

गाय को रोटी खिलाने का क्या है लाभ

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गाय का संबंध वृहस्पति ग्रह से माना गया है, जो बहुत ही शुभ ग्रह हैं। ऐसी मान्यता है कि जिस व्यक्ति की कुंडली में वृहस्पति कमजोर होता है, उसका जीवन कष्टमय रहता है। कुंडली से वृहस्पति ग्रह को मजबूत करने के लिए प्रतिदिन गाय को रोटी खिलानी चाहिए। इससे जातक के जीवन में कभी भी धन, सुख और समृद्धि की कमी नहीं होती है।

गाय को रोटी में मिलाकर खिलाएं ये चीज

अगर आप गाय को रोटी खिलाते समय उसमें एक चुटकी हल्दी मिला देते हैं, तो आपको धन में कई गुना लाभ मिल सकता है। हल्दी का संबंध भी वृहस्पति ग्रह से ही माना गया है। इसके अलावा हल्दी को मंगल ग्रह का प्रतीक माना गया है। गाय को रोटी में हल्दी मिलाकर खिलाने से कुंडली में मंगल ग्रह भी मजबूत होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गाय को रोटी में हल्दी मिलाकर खिलाने से दुर्भाग्य दूर हो जाता है और शत्रुओं पर विजय प्राप्त की जा सकती है। इसके अलावा अगर कुंडली में नकारात्मक ग्रहों का प्रभाव अधिक है, तो रोटी में हल्दी मिलाकर गाय को खिलाने से वो कम हो जाता है।

ये भी पढ़ें- सावन में भगवान शिव पर क्यों चढ़ाते हैं धतूरा, जानें इसका महत्व और पौराणिक कथा

Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Tags

Next Story