Astrology News: इस ग्रह के दुर्बल होने से होता है मानसिक तनाव, जानें इसे कम करने का उपाय

Astrology News: इस ग्रह के दुर्बल होने से होता है मानसिक तनाव, जानें इसे कम करने का उपाय
X
Astrology News: क्या आप जानते हैं कि किस ग्रह के कारण किसी व्यक्ति को मानसिक तनाव होता है। अगर नहीं तो आज इस खबर में जानेंगे मानसिक तनाव कौन से ग्रह से होता है। इसके साथ ही इसे कम करने के उपायों के बारे में भी जानेंगे। तो आइये जानते हैं।

Astrology News: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों की कुल संख्या 9 हैं, जिसमें चंद्रमा को मन का कारक माना गया है। शास्त्रों के अनुसार, चंद्रमा की राशि कर्क जलतत्व है और स्वयं चंद्रमा भी जलतत्व होकर व्यक्ति की भावना का कारक है। विज्ञान के अनुसार, किसी भी मनुष्य के शरीर में सबसे अधिक मात्रा में जल होता है। इसलिए कहा जाता है कि मन और बुद्धि, दोनों ही चंद्रमा से प्रभावित होती है। विद्वानों के अनुसार, यदि किसी जातक की कुंडली में अगर चंद्रमा पाप कर्तरी योग में होता है या जातक पीड़ित होता है, तो जातक का मन कमजोर हो जाता है। उसे जल्द ही मानसिक तनाव हो जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अगर चंद्रमा अमावस्या के करीब जाता है, तो चंद्रमा कमजोर हो जाता है। ऐसी मान्यता है कि किसी भी माह के कृष्ण पक्ष की दशमी से लेकर शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि तक चंद्रमा के पास बल की कमी होती है। इसलिए चंद्रमा जातक को शुभ परिणाम नहीं दे पाते हैं। तो चंद्रमा की स्थिति को प्रबल बनाने के लिए शास्त्रों में कुछ उपाय बताया गया है, जिन्हें करने के बाद आपकी कुंडली में चंद्रमा की स्थिति प्रबल हो जाएगी।

ये भी पढ़ें- Chandra Dosh Upay: कुंडली में है चंद्र दोष, तो आज ही अपनाएं ये आसान उपाय, वरना लग सकता है आप पर बड़ा ग्रहण

कुंडली में चंद्र देव की स्थिति को ऐसे करें मजबूत

जातक को सोमवार के दिन शुभ होरा में गायत्री यंत्र की पूजा करनी चाहिए और घर में स्थापित करना चाहिए। इसके साथ ही मोती की माला को गले में धारण करना चाहिए।

यदि किसी जातक की कुंडली में चंद्रमा की स्थिति मजबूत करनी है, तो घर के सभी लोग पूर्व दिशा की ओर सिरहाना करके सोए और सोने से पहले अपने कमरे में कर्पूर का एक छोटा टुकड़ा जला दें।

सोते समय आपको हनुमान जी का स्मरण करना चाहिए। इसके साथ ही आपको हनुमान चालीसा का पाठ बगल में रखना चाहिए। इस तरह के उपाय शुक्ल पक्ष के मंगलवार के दिन शुरू करना चाहिए। 9 मंगलवार जैसे ही होगा आपको असर तुरंत दिख जाएगा।

ये भी पढ़ें- Jyotish Shastra: कुंडली में कमजोर चंद्रमा करता है परेशान तो जरुर करें ये उपाय, आपको मिलेगी राहत

Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Tags

Next Story