Astrology Tips: कबूतरों को दाना खिलाते समय इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो हो सकता है बड़ा नुकसान

Astrology Tips: कबूतरों को दाना खिलाते समय इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो हो सकता है बड़ा नुकसान
X
Astrology Tips: हर व्यक्ति कबूतर को दाना खिलाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि किस व्यक्ति को कबूतर को दाना नहीं खिलाना चाहिए। तो आइए जानते हैं किस व्यक्ति को दाना नहीं खिलाना चाहिए।

Astrology Tips: हम लोग अक्सर अपने जीवन में सुख-समृद्धि और खुशियां लाने के लिए कोई न कोई ज्योतिषीय उपाय करते रहते हैं। हर व्यक्ति की कुंडली या फिर राशि में किसी न किसी प्रकार की दिक्कत आती रहती है। वहीं व्यक्ति को कुछ सामान्य तौर पर उपायों को करके लाभ प्राप्त कर सकता है। इन्हीं सामान्य उपायों में से है कबूतरों को दाना डालना। ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार कबूतरों को दाना डालना बेहद ही शुभ माना जाता है। कबूतरों को दाना डालने से व्यक्ति अपने जीवन में सुख-शान्ति बनी रहती है। लेकिन कबूतरों को दाना डालने के भी कुछ नियम होते हैं। जिनके बारे में आपको जानना बेहद ही जरूरी है। अगर कबूतरों को दाना डालते समय किसी प्रकार की गलतियां हो जाती है तो बुरा प्रभाव भी पड़ सकता है। तो आइए जानते हैं कबूतरों को दाना खिलाने के नियम...

जानें किसको नहीं डालना चाहिए कबूतरों को दाना

जिस व्यक्ति की कुंडली में बुध और राहु का मेल होता है, तो ऐसे व्यक्तियों को अपने छत पर कबूतर को दाना नहीं डालना चाहिए।

वहीं, जिस व्यक्ति के कुंडली में राहु का संबंध घर की छत से बताया गया है तो वैसे व्यक्तियों को कबूतरों को दाना खिलाना चाहिए। ऐसे व्यक्ति जो कबूतर को दाना खिलाता है तो बुध ग्रह का उपाय माना जाता है। शास्त्रों में कहा जाता है अगर किसी समय बुध और राहु का मेल हो जाता है तो व्यक्ति की मानसिक स्थिति गड़बड़ा जाती है।

ज्योतिष शास्त्रों में एक और कारण है जिसके चलते छत पर कबूतरों को दाना नहीं डालना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि दाना चुगते समय कबूतर छत को गंदा कर देते हैं। छत गंदी होने से राहु दूषित हो जाता है और इसका प्रभाव सीधे व्यक्ति पर पड़ता है। ये दूषित प्रभाव जो व्यक्ति दाना डालता है। उसी पर पड़ता है।

Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Tags

Next Story