August 2022 Calendar: 11 को बहनें बांधेगी भाईयों की कलाई पर राखी और 19 अगस्त को मनाएंगे अपने कान्हा का जन्मदिन, एक क्लिक में देखें इस माह के व्रत-त्योहारों की सूची

August 2022 Calendar: 11 को बहनें बांधेगी भाईयों की कलाई पर राखी और 19 अगस्त को मनाएंगे अपने कान्हा का जन्मदिन, एक क्लिक में देखें इस माह के व्रत-त्योहारों की सूची
X
August 2022 Calendar: त्योहारों के लिहाज से अगस्त माह बेहद खास होता है। क्योंकि अगस्त के महीने में हर साल कई महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार आते हैं। वहीं साल 2022 में भी इस अगस्त के महीने में कई महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार आने वाले हैं। वहीं प्रतिवर्ष 15 अगस्त को हमारे देश में आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है।

August 2022 Calendar: त्योहारों के लिहाज से अगस्त माह बेहद खास होता है। क्योंकि अगस्त के महीने में हर साल कई महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार आते हैं। वहीं साल 2022 में भी इस अगस्त के महीने में कई महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार आने वाले हैं। वहीं प्रतिवर्ष 15 अगस्त को हमारे देश में आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। साल 1947 में 13 अगस्त के दिन ही हमारे देश को ब्रिटिश शासन से आजादी मिली और हमने स्वतंत्र भारत में चैन की सांस ली। वहीं अगर हिन्दू पंचांग के अनुसार व्रत और त्योहार की बात करें तो अगस्त माह कि शुरूआत नागपंचमी से होगी और इसके साथ ही तीज, रक्षा बंधन, ओणम, मासिक शिवरात्रि, जन्माष्टमी के अलावा भी अगस्त माह में कई महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार आएंगे। वहीं हिन्दू कैलेंडर के अनुसार अगस्त महीने सावन माह की समाप्ति श्रावणी पूर्णिमा के साथ होगी और भाद्रपद माह की शुरूआत हो जाएगी। अगस्त माह में दो एकादशी पड़ रही हैं। पहली श्रावण माह में आने वाली पुत्रदा एकादशी और दूसरी भाद्रपद माह में आने वाली अजा एकादशी भी इसी अगस्त माह में आने वाली है। इसी माह में महिलाओं द्वारा रखा जाने वाला कजरी तीज का व्रत भी पड़ रहा है। कजरी तीज का व्रत 14 अगस्त 2022, दिन रविवार को है। तो आइए जानते हैं अगस्त के महीने में आने वाले व्रत और त्योहारों के बारे में...

अगस्त 2022 व्रत-त्योहार कैलेंडर

तारीखदिनव्रत-त्योहार

02 अगस्त

मंगलवार

नाग पंचमी

08 अगस्त

सोमवार

श्रावण पुत्रदा एकादशी

09 अगस्त

मंगलवार

प्रदोष व्रत शुक्ल

11 अगस्त

गुरुवार

रक्षा बंधन

12 अगस्त

शुक्रवार

श्रावण पूर्णिमा व्रत

14 अगस्त

रविवार

कजरी तीज

15 अगस्त

सोमवार

संकष्टी चतुर्थी

17 अगस्त

बुधवार

सिंह संक्रांति

19 अगस्त

शुक्रवार

जन्माष्टमी

23 अगस्त

मंगलवार

अजा एकादशी

24 अगस्त

बुधवार

प्रदोष व्रत कृष्ण

25 अगस्त

गुरुवार

मासिक शिवरात्रि

27 अगस्त

शनिवार

भाद्रपद अमावस्या

30 अगस्त

मंगलवार

हरतालिका तीज

31 अगस्त

बुधवार

गणेश चतुर्थी

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)

Tags

Next Story