Avoid Rahu Effects: गूंथे बासी आटे की रोटियां बनाना अशुभ, जानें अध्यात्मिक कारण

Avoid Rahu Effects: गूंथे बासी आटे की रोटियां बनाना अशुभ, जानें अध्यात्मिक कारण
X
Avoid Rahu Effects: रात के समय गूंथे हुए आटे की रोटी बनाना आपके घर में दरिद्रता ला सकती है। जानें इसके पीछे की अध्यात्मिक कारण...

Avoid Rahu Effects:: खाना बनाने के लिए सभी घरों में एक अलग से रसोई घर जरूर होता है। इस रसोई घर में मां अन्नपूर्णा का वास माना जाता है। वहीं, किचेन में खाना बनाने से पहले ऐसी कुछ चीजे हैं, जिनको करना बेहद जरूरी है। इस नियम को पालन करने से घर में सुख-समृद्धि के साथ खुशियां भी रहती हैं। हिन्दू पंचांग के अनुसार घर में खाना बनाते समय कुछ बातों को जरूर ध्यान में रखा जाता है। इसके अलावा रोटी बनाने को लेकर भी कुछ ऐसी बातें कही गई हैं, जिसको फॉलो करने से आपके घर में धन की कभी कमी नहीं होगी। आइये इस रिपोर्ट में जानेंगे की वे कौन सी चीज है, जिसको खाना बनाते समय ध्यान में रखा जाए।

अशुभ होता है बासी आटे की रोटी बनाना (Relation with Rahu for making rotis from kneaded flour)

हिन्दू पंचांग के अनुसार, बासी आटे की रोटी बनाना बहुत ही अशुभ माना जाता है। इतना ही ऐसा करने से घर में दरिद्रता आती है और मां लक्ष्मी घर में कभी नहीं आती है। वहीं, ऐसे कई लोग हैं, जो बासी आटे से ही रोटी बना लिया करते हैं। रोटी बनाना तब शुभ माना जाता है, जब आज आटा गूंथे और उसी समय रोटियां बना लें। ऐसा करने से घरों में तरक्की मिलती है। घर में धन की कभी कमी नहीं होगी।

अशुभ होती हैं तीन रोटियां परोसना (Inauspicious to serve three breads)

ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार, किसी व्यक्ति को खाना पड़ोसते समय तीन रोटी कभी नहीं देना चाहिए। ऐसा करना बहुत ही अशुभ माना जाता है। इतना ही नहीं, किसी भी धार्मिक कार्य में यह बहुत ही अशुभ माना जाता है। तीन रोटी थाली में परोसने से घर में दरिद्रता बढ़ती है। ऐसी मान्यता है कि तीन रोटी मृत्य व्यक्ति के लिए परोसा जाता है। थाली में रोटी को जोड़े में परोसना चाहिए।

Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Tags

Next Story