Baba Vanga Predictions : अगर बाबा वेंगा की ये बात हो गई सच तो भारत में होगी भारी तबाही

Baba Vanga Predictions : अगर बाबा वेंगा की ये बात हो गई सच तो भारत में होगी भारी तबाही
X
बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां पूरी दुनिया में चर्चित हैं। वहीं हमारे देश के मामले में उनकी कई भविष्यवाणियां सच साबित हुई हैं। वहीं एक बार फिर से उनकी एक खतरनाक भविष्यवाणी सच साबित होने का डर सता रहा है। क्योंकि ये भविष्यवाणी उन्होंने साल 2022 के लिए की थीं।

Baba Vanga Predictions : बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां पूरी दुनिया में चर्चित हैं। वहीं हमारे देश के मामले में उनकी कई भविष्यवाणियां सच साबित हुई हैं। वहीं एक बार फिर से उनकी एक खतरनाक भविष्यवाणी सच साबित होने का डर सता रहा है। क्योंकि ये भविष्यवाणी उन्होंने साल 2022 के लिए की थीं। वहीं अब साल 2022 के समाप्त होने में अब केवल एक महीना 10 दिन शेष बचे हैं। अगर बाबा वेंगा की ये भविष्यवाणी सच होती है तो भारत के लिए बड़ी समस्या खड़ी हो सकती है।

बुल्गारिया में पैदा हुए बाबा वेंगा ने कई दशक पहले दुनियाभर के देशों के लिए कई भविष्यवाणियां की थी। जिसमें भारत समेत कई देशों के लिए की गई भविष्यवाणियां शामिल हैं। भारत की बात करें तो बाबा वेंगा ने कहा था कि, साल 2022 में भारत में टिड्डियों को प्रकोप हो सकता है, जोकि फसलों में बड़े पैमाने पर नुकसान करेगा। जिसके कारण भारत में भुखमरी और अकाल जैसी स्थिति पैदा हो सकती है।

वहीं साल 2022 के समापन में अब एक माह और 10 दिन ही शेष रह गए हैं। क्योंकि साल 2022 में अब नवंबर के 10 दिन के साथ केवल दिसंबर का महीना ही शेष रह गया है।

वहीं अगर इन दिनों में बाबा वेंगा की ये भविष्यवाणी अगर सच साबित होती है तो भारत के लिए बड़ी समस्या पैदा हो जाएगी। भारत के लिए साल 2022 को लेकर की गई बाबा वेंगा की ये भविष्यवाणी की सूची पर नजर डालें तो इसमें से केवल दो भविष्यवाणियां सच हो चुकी हैं। ये भविष्यवाणी बाढ़ और मौसम में परिवर्तन को लेकर की गई थी।

वहीं बाबा वेंगा ने कहा था कि, साल 2022 में बारिश से आस्ट्रेलिया और एशाई देशों के हालात खराब हो सकते हैं। भारी बारिश और बाढ़ के कारण जनधन की हानि होगी।

बता दें कि, बाबा वेंगा की ये भविष्यवाणी सच साबित हो चुकी है। क्योंकि साल 2022 में आस्ट्रेलिया में भारी बारिश के बाद बाढ़ की स्थिति पैदा हुई और इसके अलावा भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी बाढ़ ने कहर बरपाया है।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)

Tags

Next Story