Basant Panchami 2021 : बसंत पंचमी पर अपनी राशि अनुसार मंत्र का जप करके करें मां सरस्वती को प्रसन्न, मिलेगा ज्ञान का वरदान

Basant Panchami 2021 : बसंत पंचमी पर अपनी राशि अनुसार मंत्र का जप करके करें मां सरस्वती को प्रसन्न, मिलेगा ज्ञान का वरदान
X
  • गुप्त नवरात्रि (Gupt Navratri) में पंचमी के दिन अर्थात माघ शक्ल पंचमी तिथि को मां सरस्वती (Saraswati Puja) का जन्म हुआ था।
  • बसंत पंचमी से ही बसंत ऋतु की भी शुरूआत हो जाती है
  • बसंत पंचमी से ही ज्ञानदायिनी मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की जाती है।

Basant Panchami 2021 : बसंत पर मां सरस्वती को प्रसन्न करने के लिए आपको अपनी राशि के अनुसार किस मंत्र का जप करना चाहिए। जिससे मां सरस्वती की कृपा और आशीर्वाद आपको प्राप्त होता रहे।

Also Read : Vashikaran : जानें, शादीशुदा औरत को अपने प्यार की लत कैसे लगाएं

गुप्त नवरात्रि में पंचमी के दिन अर्थात माघ शक्ल पंचमी तिथि को मां सरस्वती का जन्म हुआ था। इस दिन से बसंत ऋतु की भी शुरूआत हो जाती है और इस दिन को बसंत पंचमी के रूप में भी मनाया जाता है। इस दिन ज्ञानदायिनी मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की जाती है। विद्यार्थी वर्ग को इस दिन माता का पूजन कर श्रेष्ठ ज्ञान प्राप्त करने के लिए मां सरस्वती की आराधना करनी चाहिए। यदि इस दिन अपनी राशि के अनुसार हम मंत्र का जप कर लें तो हमें अनंत फल की भी प्राप्ति होती है। ज्ञानदायिनी मां सरस्वती की विशेष कृपा, विद्या और बुद्धि का वरदान दें इस प्रकार की कामना करते हुए हमें माता सरस्वती की आराधना करनी चाहिए। तो आइए जानते हैं इस बसंत पंचमी और मां सरस्वती के जन्मोत्सव पर उनकी विशेष कृपा प्राप्त करने के लिए हमें अपनी राशि के मुताबिक किस मंत्र का जप करना चाहिए।

Also Read : Basant Panchami 2021 : बसंत पंचमी का महत्व, पूजा का समय और पूजा विधि

मेष- ऊँ वाग्देवी वागीष्वरी नम:

वृषभ-ऊँ कौमुदी ज्ञानदायनी नम:

मिथुन-ऊँ मां भुनेश्वरी सरस्वत्यै नम:

कर्क-ऊँ मां चन्द्रिका दैव्यै नम:

सिंह-ऊँ मां कमलहास विकासिनी नम:

कन्या-ऊँ मां प्रणवनाद विकासिनी नम:

तुला-ऊँ मां हंससुवाहिनी नम:

वृश्चिक - ऊँ शारदै दैव्यै चंद्रकांति नम:

धनु-ऊँ जगती वीणावादिनी नम:

मकर-ऊँ बुद्धिदात्रि सुधामूर्ति नम:

कुंभ- ऊँ ज्ञानप्रकाशिनी ब्रह्मवारिणी नम:

मीन-ऊँ वरदायिनी मां भारती नम:

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Tags

Next Story