Basant Panchami 2022: बसंत पंचमी पर मां सरस्वती को करें ये भेंट, मिल जाएगा मां वीणा वादिनी का वरदान

Basant Panchami 2022: 05 फरवरी 2022 को बुधादित्य और केदार योग में बसंत पंचमी का पावन पर्व मनाया जाएगा। हिन्दू कैलेंडर के अनुसार माघ माह की शुक्ल पंचमी को बसंत पंचमी के रूप में माता सरस्वती का जन्मोत्सव और मदनोत्सव बनाया जाता है। इस दिन माता सरस्वती की पूजा होती है। तथा मां सरस्वती को उनकी प्रिय वस्तुओं का भोग लगाया जाता है। तो आइए इस बसंत पंचमी के अवसर पर मां सरस्वती को क्या आओ जानते हैं कि माता सरस्वती को कौनसी सी 11 सफेद और पीली शुभ सामग्री अर्पित करना चाहिए।
ये भी पढ़ें: Basant Panchami 2022: बसंत पंचमी का त्यौहार कैसे मनाएं, जानें शुभ मुहूर्त, मंत्र और पूजा विधि
पीले और सफेद फूल
बसंत पंचमी पर माता सरस्वती को पीले या सफेद फूल अर्पित करें।
पीले और सफेद वस्त्र
बसंत पंचमी पर माता सरस्वती को पीले या सफेद वस्त्र अर्पित करें। इस पूजा करते समय पीले वस्त्र पहनान चाहिए।
पीले या सफेद पेड़े या मिठाई
बसंत पंचमी पर माता सरस्वती को पीले या सफेद पेठे अर्पित करें।
बूंदी
बसंत पंचमी पर माता सरस्वती को बूंदी अर्पित करें।
केला
बसंत पंचमी पर माता सरस्वती को केला अर्पित करें।
पीले चावल
बसंत पंचमी पर माता सरस्वती को केसर मिश्रित पीले चावल अर्पित करने से वह प्रसन्न होती हैं।
श्वेत चंदन
बसंत पंचमी पर माता सरस्वती की श्वेत चंदन से पूजा की जाती है।
मधु
मधु अर्थात शहद अर्पित करें।
गन्ना और गन्ने का रस
बसंत पंचमी पर माता सरस्वती को गन्ना और गन्ने का रस भी अर्पित करें।
दूध, दही और मक्खन
बसंत पंचमी पर माता सरस्वती को दूध, दही और मक्खन अर्पित करें।
अन्य वस्तुएं
धान का लावा, सफेद तिल के लड्डू, पका हुआ गुड़, श्वेत अलंकार, खोवे का श्वेत मिष्टान, अदरक, मूली, शर्करा, सफेद धान के अक्षत, तण्डुल, शुक्ल मोदक, धृत, सैन्धवयुक्त हविष्यान्न, यवचूर्ण या गोधूमचूर्णका धृतसंयुक्त पिष्टक, पके हुए केले की फली का पिष्टक, नारियल, नारियल का जल, श्रीफल, बदरीफल, ऋतुकालोभ्दव पुष्प फल आदि। पूजा में पेन, कॉपी, किताब, वाद्य यंत्र आदि को मां सरस्वती को भेंट करने वाली वस्तुओं में शामिल करना चाहिए।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS