Basant Panchami 2022: क्या आपके बच्चे का नहीं लगता पढ़ाई में मन या फिर है वाणी दोष तो बस अपनाएं लें ये उपाय!

बसंत पंचमी (Basant Panchami 2022) को कई नाम से जाना जाता है। कुछ लोग वसंत पंचमी (Vasant Panchmi) तो कई सरस्वती पूजा (Saraswati puja) के नाम से इस त्योहार को जानते हैं। हिन्दू पंचाग (Hindu Panchang) के अनुसार माघ महीने के 5वें दिन यानी पंचमी तिथि पर मां सरस्वती का ये दिन पड़ता है। इस दिन खासतौर पर ज्ञान और वाणी की देवी मां सरस्वती की पूजा आराधना की जाती है। वहीं, इस बार (Basant panchami kab hai) 5 फरवरी, शनिवार के दिन बसंत पंचमी है।
कहा जाता है कि जो व्यक्ति मां सरस्वती (Basant Panchami upay) की सच्चे मन से पूजा-अर्चना करता है, उसके वाणी या पढ़ाई से संबंधित सभी समस्या दूर हो सकती हैं। इनकी कृपा से मूर्ख भी विद्वान बन सकता है। अगर आपका या आपके बच्चे का पढ़ाई में मन नहीं लगता है या फिर बच्चे में किसी तरह का कोई वाणी दोष है तो ऐसे में मां सरस्वती का उपाय काम आ सकता है। आज हम आपको वाणी से संबंधित समस्याओं को दूर करने के लिए कुछ उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, आइए इसके बारे में बताते हैं...
वाणी दोष दूर करे ये उपाय
बसंत पंचमी के दिन जल्दी उठकर स्नान कर लें। इसके बाद अपने बच्चों को भी नहलाकर साफ कपड़े पहना दें। अब मां सरस्वती की पूजा कर लें। इसके बाद चादी की सलाई या पेन लेकर उसकी नोक पर पीसा केसर लगा ले। अब बच्चे की जीभ पर केसर लगे पेन से "ऐं" लिखें। इस उपाय को करने से आपके बच्चे का वाणी दोष दूर हो जाएगा और वो साफ तरीके से बोलने लगेगा।
बच्चे का पढ़ाई में नहीं लगता मन
आपका बच्चे पढ़ाई बिल्कुल भी नहीं करना चाहता या पढ़ाई करते-करते किसी ओर चीज में अपना मन लगाने लगता है तो आप बसंत पंचमी के दिन ये उपाय कर सकते हैं। इसके लिए मां सरस्वती को हरे रंग के फल चढ़ाएं। इसके अलावा बच्चा जिस कमरे में पढ़ाई करता है, वहां मां सरस्वती की प्रतिमा या तस्वीर स्थापित करें।
Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS