Basant Panchami 2023: बसंत पंचमी के दिन क्या करें और क्या न करें, जानें विशेष विवाह मुहूर्त

Basant Panchami 2023: इस साल 2023 में बसंत पंचमी का त्योहार 26 जनवरी 2023 को मनाया जाएगा। बसंत पंचमी का दिन मां सरस्वती को समर्पित है और इस दिन नागराज तक्षक की भी पूजा होती है। बसंत पंचमी पर आपको क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए। अगर आप इस दिन मां सरस्वती का पूर्ण आशीर्वाद (Mata Saraswati) चाहते हैं, तो इस दिन इन कामों को न करें। जिसके बाद आपकी विद्या में आ रही सभी परेशानियां खत्म हो जाएंगी।
बसंत पंचमी के दिन क्या काम करें और क्या न करें
1. हर श्रद्धालु को इस दिन पवित्र नदी में स्नान करना चाहिए। मां सरस्वती की पूजा करने के बाद ही कुछ ग्रहण करना चाहिए।
2. इस दिन विद्या देने वाली सभी चीजों की भी पूजा करनी चाहिए।
3. अगर आप संगीत सीख रहे हैं तो आपको अपने संगीत के यंत्रों की पूजा इस दिन जरूर करनी चाहिए। इस दिन इनका अनादर न करें।
4. बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की पूजा में उन्हें हल्दी अवश्य अर्पित करें। उस हल्दी से अपनी पुस्तकों पर ऐं लिखें। ऐसा करने से आपकी विद्या की सभी परेशानी समाप्त हो जाएगी।
5. बसंत पंचमी के दिन पुखराज और मोती धारण करना अत्यंत ही शुभ रहता है।
6. बसंत पंचमी के दिन बिना नहाए कुछ भी न खाएं।
7. इस दिन काले रंग के वस्त्र न पहनें।
8. बसंत पंचमी के दिन पेड़-पौधों की छंटाई न करें।
बसंत पंचमी विवाह मुहूर्त
हिंदू धर्म के मुताबिक, बसंत पंचमी के दिन भगवान शिव और मां पार्वती का तिलकोत्सव हुआ था। जिसकी वजह से शादी के लिए बसंत पंचमी का दिन शुभ माना गया है। बसंत पंचमी का दिन अबूझ मुहूर्त में आता है।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS