Basant Panchami 2023 Date Time: जानें क्यों मनाई जाती है बसंत पंचमी, इस दिन न करें ये 5 काम, पढ़ें शुभ-मुहूर्त

Basant Panchami 2023 Date Time: बसंत पंचमी के त्योहार का अपना ही एक विशेष महत्व है। यह खास दिन ज्ञान की देवी मां सरस्वती को समर्पित है। हिंदू पंचांग के मुताबिक, माघ मास की पंचमी की तारीख को ही बसंत पंचमी का त्योहार मनाया जाता है। बसंत पंचमी के त्योहार को श्री पंचमी और ज्ञान पंचमी के नाम से भी जाना जाता है। इस साल बसंत पंचमी का त्योहार 26 जनवरी 2023 को मनाया जाएगा। बसंत पंचमी को भारत में ही नहीं अन्य देशों में भी भारतीय समुदाय के लोग मनाते हैं। माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मां सरस्वती की पूजा विधि विधान से की जाती है। आइए जानते हैं साल 2023 में बसंत पंचमी कब है और मुहूर्त क्या है...
बसंत पचंमी 2023 का मुहूर्त (Basant Panachami 2023 Muhurat)
बसंत पंचमी की तिथि 25 जनवरी 2023 दोपहर 12:34 बजे से अगले दिन 26 जनवरी 2023 को सुबह 10:38 बजे तक है। उदयातिथि के अनुसार, इस साल बसंत पंचमी का त्योहार 26 जनवरी 2023 को मनाया जाएगा। ज्यादातर लोग 25 और 26 जनवरी की तारीख को लेकर उलझन में हैं। इस साल बसंत पंचमी का त्योहार कब मनाया जाएगा।
बसंत पंचमी की पूजा विधि (Basant Panachami Puja vidhi)
बसंत पंचमी का पर्व धार्मिक दृष्टि से विद्यार्थियों के लिए विशेष महत्व रखता है। इस दिन बच्चों से अक्षर लिखवाकर शिक्षा की शुरुआत की जाती है। बसंत का पीला रंग समृद्धि, ऊर्जा, आशावाद का प्रतीक है। इसलिए इस दिन पीले कपड़े पहनकर मां सरस्वती की पूजा करनी चाहिए। पीले रंग के पकवान बनाने चाहिए। इस दिन मां सरस्वती को हल्दी, केसर, पीले फूल, पीली मिठाई समर्पित करें। पूजा के दौरान मां सरस्वती के मूल मंत्र ॐ और सरस्वती नम: का जाप हल्दी की माला से करना चाहिए। इससे छात्रों की बुद्धि तेज होती है।
बसंत पंचमी पर न करें ये 5 काम
1. बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की पूजा के दौरान काले, लाल या स्लेटी रंग के कपड़े नहीं पहनने चाहिए। इस दिन पीले रंग के कपड़े पहनने चाहिए।
2. बसंत पंचमी के दिन भूलकर भी वाणी का गलत इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। किसी को भी न तो अपशब्द कहें और न ही झूठ बोलें।
3. बसंत पंचमी के दिन बिना नहाए कुछ भी ग्रहण नहीं करना चाहिए।
4. इस दिन भूलकर भी मांस और शराब का सेवन नहीं करना चाहिए। हर हिंदू को इस दिन सात्विक भोजन ही करना चाहिए।
5. बसंत पंचमी के दिन गलत पढ़ने या कोर्ट कचहरी में गलत कदम उठाने से बचें। नहीं तो आपको हानि हो सकती है।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS