Basant Panchami 2023: बसंत पंचमी पर करें इन चीजों का खुलकर दान, मां सररस्वती रहेंगी हमेशा खुश

Basant Panchami 2023: बसंत पंचमी (वसंत पंचमी) का पर्व इस साल 26 जनवरी 2023 दिन गुरुवार को है। इस दिन मां सरस्वती की पूजा की जाती है। पूजा के लिए भक्त देवी को सफेद कपड़े और फूलों से सजाते हैं। क्योंकि सफेद रंग देवी सरस्वती का पसंदीदा रंग माना जाता है। आमतौर पर दूध और सफेद तिल से बनी मिठाई, पीले फूल देवी सरस्वती को अर्पित करें। लेकिन पूजा के दौरान भक्तों को पीले रंग के वस्त्र पनने चाहिए।
बसंत पंचमी के दिन को श्री पंचमी और सरस्वती पूजा के नाम से भी जाना जाता है। लेकिन सबसे खास बात ये है कि बसंत पंचमी के दिन मां की विशेष कृपा पाने के लिए क्या काम करना चाहिए। इस दिन पूजा के साथ ही पढ़ाई से संबंधित चीजों का दान करना चाहिए। इन चीजों का दान करना शुभ माना जाता है। इससे मां सरस्वती प्रसन्न हो जाती हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं कि बसंत पंचमी के दिन किन चीजों का दान करना चाहिए।
बसंत पंचमी (वसंत पंचमी) पर करें इन चीजों का खुलकर दान
- मां सरस्वती को विद्या, बुद्धि, गायन, वादन, स्वर की देवी कहा जाता है। इस खास दिन पर स्टेशनरी का सामान दान करना शुभ माना जाता है। जैसे कलम, दवात, पेन, पेंसिल, कॉपी, कलर बॉक्स, स्केल, स्कूल बैग, ज्यॉमेट्री बॉक्स, किताब आदि का दान करना चाहिए।
- कहते हैं कि इस दिन से छोटे बच्चों को अपनी पढ़ाई शुरू करनी चाहिए। ये दिन शिक्षा की शुरूआत के लिए शुभ माना जाता है।
- इस दिन छात्रों को संगीत, गायन, ललित कला आदि सीखने की शुरूआत करनी चाहिए।
- बसंत पंचमी के दिन छात्रों को अपनी किताबों में मोरपंख रखना चाहिए। हिंदू धर्म में मान्यता है कि ऐसा करने से छात्रों का मन पढ़ाई में लगता है।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS