Basant Panchami 2024 Date: अब बसंत पंचमी 2024 में कब है?, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और सरस्वती पूजा का महत्व

Basant Panchami 2024 Date: हर साल बसंत पंचमी (वसंत पंचमी) का त्योहार (Basant Panchami 2024 Festival) बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है। मां सरस्वती की पूजा के लिए हर साल लोग बसंत पंचमी का इंतजार करते हैं। यहां हम बात कर रहे हैं अब बसंत पंचमी 2024 में कब है?, साल 2024 में बसंत पंचमी का त्योहार कब है, सरस्वती पूजा 2024 में कब है। आइए जानते हैं कि 2024 में बसंत पंचमी कब है और बसंत पंचमी 2024 की तिथि और शुभ मुहूर्त क्या रहेगा। माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को बसंत पंचमी मनाई जाती है। इसी दिन से भारत में बसंत (वसंत) ऋतु की शुरुआत हो जाती है।
सरस्वती पूजा 2024 (Saraswati Puja 2024)
बसंत पंचमी के दिन साहित्य, शिक्षा, कला आदि क्षेत्र से जुड़े लोग विद्या की देवी सरस्वती की पूजा करते हैं। देवी सरस्वती की पूजा के साथ-साथ सरस्वती स्तोत्र का पाठ भी करते हैं। इस पूजा को करने से अद्भुत फल प्राप्ति होती है और मां सरस्वती प्रसन्न होती हैं।
बसंत पंचमी 2024 की कथ (Basant Panchami 2024 Katha)
इस खूबसूरत त्योहार से जुड़ी एक और महत्वपूर्ण कथा प्रेम के हिंदू देवता काम और उनकी पत्नी रति की कहानी है। इस कथा के अनुसार, भगवान कामदेव को उनके गलत कामों के कारण भगवान शिव ने भस्म कर दिया था। जिसके बाद उनकी पत्नी रति को अपने पति की वापसी के लिए 40 दिनों की घोर तपस्या करनी पड़ी थी।
बसंत पंचमी का महत्व
बसंत पंचमी का महत्व इसलिए भी विशेष है क्योंकि इस दिन का संबंध ज्ञान और शिक्षा से है। कई लोगों का मानना है कि इस दिन विद्या, कला, विज्ञान, ज्ञान और संगीत की देवी मां सरस्वती का जन्म हुआ था। इसलिए इस दिन भक्त सरस्वती मां की पूजा करते हैं। सरस्वती मंत्र का जाप करते हैं। मां सरस्वती की पूजा के लिए मंदिर जाते हैं।
सरस्वती पूजा विधि
पूजा के लिए सुबह जल्दी उठकर स्नान कर जातकों को साफ कपड़े पहनने चाहिए। फिर मां सरस्वती की प्रतिमा या मूर्ति को पीले रंग का वस्त्र अर्पित करें। अब रोली, चंदन, हल्दी, केसर, चंदन, पीले या सफेद रंग के फूल, पीली मिठाई अर्पित करें। पूजा स्थान पर वाद्य यंत्र और किताबें चढ़ाएं। मां सरस्वती की पूजा का पाठ करें। विद्यार्थी चाहें तो इस दिन मां सरस्वती का व्रत भी रख सकते हैं। पूजा में मां सरस्वती के इस श्लोक का जाप करें। ॐ ऐं सरस्वत्यै नमः। इस मंत्र के जाप से विद्या, बुद्धि, विवेक बढ़ता है
बसंत पंचमी का शुभ मुहूर्त (Basant Panchami Muhurat)
त्योहार का नाम | बसंत पंचमी 2024, वसंत पंचमी 2024, वसंत पर्व |
बसंत पंचमी की तारीख | 14 फरवरी 2024 |
बसंत पंचमी पर दिन | बुधवार |
बसंत पंचमी तिथि आरंभ | 13 फरवरी 2024 को दोपहर 2:41 PM से |
बसंत पंचमी तिथि समाप्त | 14 फरवरी 2024 12:09 PM तक |
बसंत पंचमी पूजा मुहूर्त | 7:01 AM से 12:35 PM तक |
कुल अवधि | 5 घंटे 34 मिनट |
Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS