Vastu Shastra: बेडरूम में आज ही कर लें ये सुधार, होगी उन्नति और मिल जाएगी मानसिक शांति

Vastu Shastra: बेडरूम में आज ही कर लें ये सुधार, होगी उन्नति और मिल जाएगी मानसिक शांति
X
Vastu Shastra: इस भागदौड़ भरी जिंदगी में मनुष्य को कभी भी सकून नहीं होता है। क्योंकि व्यक्ति हर पल धन प्राप्त करने की चाहत से भटकता है। अपने परिवार की उन्नति और समृद्धि करने के लिए लगातार प्रयासरत रहता है। जब व्यक्ति दिनभर मेहनत करने के बाद थक-हार कर लौटता है और अपने बेडरुम में पहुंचता है तो उसे आराम मिलता है।

Vastu Shastra: इस भागदौड़ भरी जिंदगी में मनुष्य को कभी भी सकून नहीं होता है। क्योंकि व्यक्ति हर पल धन प्राप्त करने की चाहत से भटकता है। अपने परिवार की उन्नति और समृद्धि करने के लिए लगातार प्रयासरत रहता है। जब व्यक्ति दिनभर मेहनत करने के बाद थक-हार कर लौटता है और अपने बेडरुम में पहुंचता है तो उसे आराम मिलता है। इसीलिए वास्तु शास्त्र में ये कहा गया है कि, बेडरूम को घर में उचित स्थान पर होना चाहिए। उसे वास्तु के अनुसार व्यवस्थित होना चाहिए। जिससे मनुष्य को मानसिक और शारीरिक शांति भी प्राप्त हो सके। बेडरुम घर का सबसे महत्वपूर्ण कमरा होता है जहां पर मनुष्य को शांति मिलनी चाहिए। इसके लिए उसे अपने बेडरूम को वास्तु के अनुसार व्यवस्थित करना चाहिए। तो आइए जानते हैं बेडरूम से जुड़े कुछ जरुरी तथ्यों के बारे में...

  • बेडरूम के दरवाजे के सामने कभी भी पलंग नहीं लगाना चाहिए।
  • बेडरूम में राधा-कृष्ण की तस्वीर को छोड़कर किसी अन्य देवी-देवता की तस्वीर या धार्मिक चित्र नहीं लगाने चाहिए।
  • बेडरूम के दरवाजे खुलते और बंद होते समय आवाज नहीं करनी चाहिए।
  • बेडरूम में बिस्तर के सामने कभी आईना नहीं लगाना चाहिए।
  • रात में सोते समय अपने शरीर का कोई भी अंग आईने में नहीं दिखाई देना चाहिए।
  • बेडरूम में कभी भी अपने सिराहने पर पानी से भरा जग या गिलास नहीं रखना चाहिए।
  • बेडरूम में सोते समय नीली रोशनी का बल्ब जलाना चाहिए।
  • वास्तु के अनुसार, कमरे में या घर के प्रवेश द्वार के सामने वाली दीवार को भाग्य और संपत्ति का स्थान माना जाता है। इसीलिए इस दीवार में कोई भी दरार हो तो उसे तुरंत ठीक करा लेना चाहिए।
  • बेडरूम में आप सफेद कबूतर के जोड़े वाली तस्वीर लगा सकते हैं।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)

Tags

Next Story