सूर्य भगवान को क्यों चढ़ाना चाहिए जल, आप जानें फायदे

X
सूर्य भगवान को जल इसलिए चढ़ाना चाहिए कि जैसे जब आप अपने घर की लाइट जलाते हैं। तो आप हर महीने अपने द्वारा खर्च की गई बिजली का बिल भी चुकाते हैं। जबकि भगवान सूर्य अनादि काल से इस संसार और आपके घर को प्रकाशित कर रहे हैं। भगवान सूर्य संसार में ऊर्जा के मुख्य स्त्रोत माने जाते हैं। तो क्या आपने आज तक सूर्य भगवान को कुछ दिया है। भगवान सूर्य को धन तो नहीं दे सकते। परन्तु श्रद्धा और भक्ति के साथ प्रात: स्नान के बाद एक लोटा जल तो अवश्य अर्पण करके उनको धन्यवाद तो दे ही सकते हैं। तो आइए आप भी जानें कि कैसे करें भगवान सूर्य की पूजा।

1. प्रतिदिन सुबह स्नान के बाद भगवान सूर्य की तरफ अपना मुंह करके एक लोटा जल उन्हें अर्पण करना चाहिए।

2. प्रतिदन भगवान सूर्य को हाथ जोड़कर मन ही मन उनका ध्यान करना चाहिए।

3.भगवान सूर्य का मन से ध्यान करते हुए उनका धन्यवाद करते हुए कहें कि हे सूर्य भगवान आपने हमें अनादि काल से प्रकाश दिया, परन्तु उसके बदले में हमसे कुछ नहीं लिया।

4.भगवान सूर्य के समक्ष कभी कोई शिकायत नहीं करें।

ऐसा करने से भगवान सूर्य आप पर प्रसन्न होंगे। और आप पर उनकी कृपा बनी रहेगी। भगवान सूर्य की कृपा से आपकी काया निरोगी हो जाएगी। और किसी प्रकार का भौतिक दुख आपको नहीं सताएगा। ऐसा करने से आपके कारोबार में वृद्धि होगी। आर्थिक समस्याओं का समाधान होगा।

Tags

Next Story