घर से निकलते समय इन जानवरों से रहे सावधान, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान

घर से निकलते समय इन जानवरों से रहे सावधान, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान
X
शकुन शास्त्र में अनेक प्रकार के शकुन और अपशकुन बताए गए है। शकुन होने पर व्यक्ति का काम आदि बन जाता है और वहीं दूसरी ओर अपशकुन होने से व्यक्ति का नुकसान आदि होता है। कई बार तो अपशकुन होने पर व्यक्ति की जान पर भी बन आती है। आज हम कई शकुन और अपशकुन के बारे में बता रहे हैं तो जानिए...

शकुन शास्त्र में अनेक प्रकार के शकुन और अपशकुन बताए गए है। शकुन होने पर व्यक्ति का काम आदि बन जाता है और वहीं दूसरी ओर अपशकुन होने से व्यक्ति का नुकसान आदि होता है। कई बार तो अपशकुन होने पर व्यक्ति की जान पर भी बन आती है। आज हम कई शकुन और अपशकुन के बारे में बता रहे हैं तो जानिए...

सांप दिखने पर रहता है शत्रओं का भय

रास्ते में सांप का रास्ता काटना बहुत अशुभ माना जाता है। अगर आप किसी शुभ या आवश्यक कार्य से बाहर जा रहें हैं और सांप बाएं से दाईं ओर रास्ता काटता हुआ चला जाए तो यह शुभ संकेत नहीं है। इसका मतलब होता है कि आपक जो कार्य करने जा रहे हैं वह बिगड़ने वाला है, सांप को शत्रु का सूचक भी माना जाता है, इसलिए कहीं जाते समय सांप के दिखने से शत्रुओं का भय भी बना रहता है।

बिल्ली करती है नुकसान

जब हम किसी कार्य से बाहर जाते हैं और रास्ते में बिल्ली हमारे आगे से गुजर जाए तो हम वापस मुड़ जाते हैं। क्योंकि ऐसा मानना है कि बिल्ली के रास्ता काटने से कुछ अपशकुन हो सकता है, या कार्य में अड़चन आ सकती है। शायद आप न जानते हो कि बिल्ली के अलावा भी कई पशु-पक्षी ऐसे हैं, जो अगर हमें बाहर जाते समय दिख जाएं या रास्ता काट दे तो बहुत अशुभ माना जाता है। इनके रास्ता काटने से कार्य में असफलता, शत्रु से नुकसान आदि होने की आशंका रहती है।

कौआ देता है शारीरिक कष्ट

सिर पर कौए का बैठना वैसे भी अशुभ माना जाता है अगर घर से बाहर जाते समय कौआ आपके सिर को छूकर निकल जाए। यह अशुभ हो सकता है। कौआ का सिर से छूकर निकलना शारीरिक कष्ट होने का संकेत देता है। ऐसा मानना है कि ऐसे व्यक्ति को रोग के घेरने की आशंका रहती है जिसके कारण व्यक्ति को मृत्यु के समान कष्टों का सामना करना पड़ सकता है।

सुअर रास्ता काटे तो बिगड़ते हैं काम

अगर आपको दिन के समय या बाहर जाते समय नेवला दिख जाए तो यह शुभ नहीं माना जाता है। इससे विरोधियों से नुकसान होने की संभावना बनी रहती है। इसी तरह अगर कहीं जाते समय सूअर आपका रास्ता बांई ओर से काटते हुए निकल जाए तो काम बिगड़ने की संभावना रहती है।

गाय करती है संकटों से रक्षा

गाय को मानव जीवन के लिए बहुत ही शुभ माना जाता है हिंदू धर्म में तो गाय को पूजनीय माना गया है, इसलिए गाय को हिन्दू धर्म मे माता का दर्जा दिया गया है। अगर आप घर से बाहर जा रहे हैं और गायों का झुंड अचानक आपका रास्ता रोक दें तो कुछ देर तक रुक जाना चाहिए। क्योंकि वह आने वाले संकटों से आपकी रक्षा करती है। लेकिन अगर जाते समय गाय के रंभाने की आवाज सुनाई दे तो यात्रा में कुछ कष्ट हो सकता है।

Tags

Next Story