Bhadli Navami 2023: आज है भड़ली नवमी, जानें इसके शुभ मुहूर्त और महत्व

Bhadli Navami 2023: आज है भड़ली नवमी, जानें इसके शुभ मुहूर्त और महत्व
X
Bhadli Navami 2023: हिंदू पंचांग के अनुसार, आज यानी 27 जून 2023 को भड़ली नवमी है। शास्त्रों के अनुसार, आज से ठीक दो दिन बाद देवशयनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा। उस दिन से 4 महीने तक सभी मांगलिक कार्य वर्जित हो जाते हैं।

Bhadli Navami 2023: सनातन धर्म में आषाढ़ का महीना बहुत ही खास होता है। इस माह के नवमी तिथि को भड़ली नवमी के नाम से जाना जाता है। ज्योतिष शास्त्रों में भड़ली नवमी को अबूझ मुहूर्त माना गया है। इस समय कोई भी मांगलिक कार्य किया जा सकता है। इस साल भड़ली नवमी 27 जून 2023 यानी आज दिन मंगलवार को है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भड़ली नवमी को भड़ली नवमी, अशरा शुक्ल पक्ष नवमी, कन्दर्प नवमी आदि के नामों से भी जाना जाता है। शास्त्रों के अनुसार, भड़ली नवमी पर किसी भी शुभ कार्य के लिए अंतिम दिन होता है, क्योंकि इसके बाद चातुर्मास लग जाते हैं। कहा जाता है कि चातुर्मास में कोई भी शुभ कार्य करना वर्जित होता है।

ये भी पढ़ें- Devshayani Ekadashi: देवशयनी एकादशी के दिन करें तुलसी के उपाय, जीवन रहेगा समृद्ध

जानें भड़ली नवमी 2023 शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार, आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि का आरंभ 27 जून 2023 को प्रातः 2 बजकर 4 मिनट पर हो गई है और इसकी समाप्ति अगले दिन यानी 28 जून 2023 को सुबह 3 बजकर 5 मिनट पर होगी।

आज है आखिरी बड़ा मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार, आज यानी 27 जून को भड़ली नवमी पर आखिरी मांगलिक कार्य करने के लिए शुभ मुहूर्त है। आज के बाद अब कोई भी मांगलिक कार्य 5 महीने बाद होगा। क्योंकि भड़ली नवमी के दो दिन बाद यानी 29 जून 2023 को देवशयनी एकादशी रखा जाएगा और दिन भगवान विष्णु चार मास के लिए योग निद्रा में चले जाएंगे। इस दौरान कोई भी शुभ कार्य जैसे जनेऊ, सगाई, गृह प्रवेश मुंडन और शादी विवाह जैसे सारे शुभ कार्य वर्जित हो जाएंगे।

ये भी पढ़ें- Chaturmas 2023: चातुर्मास में करें ये अचूक उपाय, होगी धन वर्षा

Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Tags

Next Story