Bhadli Navmi 2022: भड़ली नवमी पर बन रहे ये तीन शुभ योग, इस दिन जरुर करें ये एक काम

Bhadli Navmi 2022: भड़ली नवमी पर बन रहे ये तीन शुभ योग, इस दिन जरुर करें ये एक काम
X
Bhadli Navmi 2022: भड़ली नवमी इस बार कई खास और शुभ योग में आ रही है। शास्त्रों की मानें तो भड़ली नवमी के दिन जो खास और उत्तम योग बन रहे हैं, उन्हें खरीदारी, नया बिजनेस, मुंड़न और गृह प्रवेश आदि कार्य के लिहाज से बहुत ही शुभ माना जाता है। इन खास योगों में किया गया कोर्इ भी शुभ काम बहुत फलदायी माना जाता है।

Bhadli Navmi 2022: भड़ली नवमी इस बार कई खास और शुभ योग में आ रही है। शास्त्रों की मानें तो भड़ली नवमी के दिन जो खास और उत्तम योग बन रहे हैं, उन्हें खरीदारी, नया बिजनेस, मुंड़न और गृह प्रवेश आदि कार्य के लिहाज से बहुत ही शुभ माना जाता है। इन खास योगों में किया गया कोर्इ भी शुभ काम बहुत फलदायी माना जाता है। पंचांग के अनुसार भड़ली नवमी के दिन शिव, सिद्ध और रवि योग बन रहे है जोकि, पंचांग में बहुत ही उत्तम योग माने जाते हैं। वहीं इस दिन चित्रा और स्वाति नक्षत्र का निर्माण भी हो रहा है। इन दोनों ही नक्षत्रों में किए गए शुभ कार्य उत्तम फल प्रदान करते हैं।

भड़ली नवमी शुभ मुहूर्त 2022

नवमी तिथि प्रारंभ

नवमी तिथि की शुरुआत 07 जुलाई दिन गुरुवार को शाम 07:28 बजे से

नवमी तिथि का समापन

08 जुलाई शुक्रवार को शाम 06:25 बजे

भड़ली नवमी तिथि

उदया तिथि के अनुसार भड़ली नवमी 08 जुलाई को मनाई जाएगी।

भड़ली नवमी योग और टाइम

भड़ली नवमी के दिन शिव योग सुबह 09:01 बजे तक रहेगा। वहीं सिद्धि योग सुबह 09:01 बजे से अगले दिन यानि 09 जुलाई को सुबह 09:48 बजे तक रहेगा। वहीं रवि योग 08 जुलाई को दोपहर 12:14 बजे से 09 जुलाई को सुबह 05:20 बजे तक रहेगा।

वहीं भड़ली नवमी के दिन अभिजीत मुहूर्त का समय दोपहर 12:05 बजे से दोपहर 12:58 बजे तक रहेगा। वहीं इस दिन दोपहर 12:13 बजे तक चित्रा नक्षत्र रहेगा और उसके बाद स्वाति नक्षत्र प्रारंभ हो जाएगा।

विवाह, शॉपिंग, नया बिजनेस, मुंड़न और गृह प्रवेश आदि कार्य के लिए भड़ली नवमी का दिन बहुत उत्तम दिनों में से एक होता है। वहीं आप इस दिन किसी भी मुहूर्त में विवाह, शॉपिंग, नया बिजनेस, मुंड़न और गृह प्रवेश आदि कार्य कर सकते हैं। क्योंकि इस दिन किसी भी शुभ कार्य को करने के लिए पंचांग देखने की आवश्यकता ही नहीं होती है।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)

Tags

Next Story