जुलाई में हो रहा है भद्र राजयोग का निर्माण, जानें इन तीन राशियों को मिलेगा सम्मान

Bhadra Rajyog 2023: वैदिक और हिंदू पंचांग के अनुसार, सभी ग्रह समय-समय पर उदय और अस्त होते रहते हैं। ग्रहों के उदय-अस्त से मानव जीवन, पृथ्वी पर रहने वाले सभी जीवों पर इसका प्रभाव देखने को मिलता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुध ग्रह 11 जुलाई 2023 को उदय होने जा रहे हैं। कहा जाता है कि बुध ग्रह के उदय होने से भद्र राजयोग का निर्माण होने वाला है। इस राजयोग का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ने वाला है। लेकिन उनमें से 3 राशियां ऐसी है, जिनको इस योग से करियर और कारोबार में तरक्की के योग बन रहे हैं। तो आइये जानते हैं उन 3 राशियों के बारे में...
ये भी पढ़ें- Kedar Yog In Kundli: इन राशि के जातकों की बदलेगी किस्मत, बन रहा दुर्लभ केदार राजयोग
11 जुलाई से इन 3 राशि वालों की बदल जाएगी किस्मत
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए भद्र राजयोग बहुत ही लाभकारी साबित होगा। क्योंकि यह राजयोग कन्या राशि के दशम भाव में बनने जा रहा है। इसलिए इस राजयोग से कन्या राशि के जातकों को काम-कारोबार में अच्छी सफलता मिलने वाली है। इसके साथ ही जो जातक मीडिया, लेखन या कला के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं इस दौरान उनकी प्रतिभा देखने को मिल सकती है। नौकरी में पदोन्नति हो सकता है। आय में वृद्धि के योग बन सकता है।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए भद्र राजयोग बहुत ही फलदायी साबित होगा। क्योंकि यह राजयोग राशि से इनकम भाव में बनने जा रहा है। इसलिए सिंह राशि के जातकों को आय में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। इसके साथ ही सामाजिक कार्य में भी मन लग सकता है। जिससे समाज में मान-सम्मान बना रहेगा।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए भद्र राजयोग बहुत ही लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राजयोग से धनु राशि के जातकों के शादीशुदा जीवन में मिठास आएगी। क्योंकि राजयोग धनु राशि के जातक के कुंडली में सप्तम भाव में बनने जा रहा है। जिससे आप कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Gaj Kesari RajYog 2023: इस दिन से बन रहा गजकेसरी राजयोग, इन राशियों की चमकने वाली है तकदीर
Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS