Spiritual News: जानें किस भगवान को लगाएं कौनसा भोग, मिलेगा आशीर्वाद, दिन-रात होगी तरक्की

Spiritual News: सनातन धर्म में हर किसी का पूजा-पाठ पर विशेष रूप से ध्यान रहता है। भगवान पर सभी की आस्था और विश्वास होता है। भगवान की पूरी विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। घर-परिवार में किसी भी चीज की कमी नहीं होती। पूजा के दौरान भगवान को प्रसाद भी चढ़ाया जाता है। भगवान को प्रसाद चढ़ाने का एक अलग ही महत्व होता है। सभी देवी-देवताओं को अलग-अलग तरह के प्रसाद से भोग लगाया जाता है। आइए जानते हैं कि कौनसे भगवान को किस तरह का प्रसाद पसंद होता है।
भगवान भोलेनाथ को इस प्रसाद से लगाएं भोग
भगवान शंकर को सावन का महीना बहुत ही प्रिय होता है। इस महीने में भगवान शंकर की विशेष रूप से पूजा-अर्चना की जाती है। ऐसे समय में भगवान भोलेनाथ को दूध, दही और शहद के साथ अन्य चीज से पूजा की जाती है, इन सब चीज को भगवान भोलेनाथ पर चढ़ाने से वह प्रसन्न होते हैं। भक्तों की सारी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। भगवान शंकर को विशेष रूप से सफेद मिठाई से भोग लगाना चाहिए।
माता दुर्गा को इन चीज से लगाएं भोग
कहा जाता है कि मां दुर्गा को चना चढ़ाने से सारी मनोकामनाएं पूरी हो जाती है। इसके साथ ही मां दुर्गा को मालपुआ, पूरी के साथ ही खीर भी बहुत ही प्रिय है। ज्यादातर माता के पूजा-पाठ में खाद्य पदार्थों का ही भोग लगाया जाता है।
ये भी पढ़ें... मां लक्ष्मी को पसंद है ये चीजें, घर में रखने से होगी धन की वर्षा
भगवान गणेश को इन चीज से लगाएं भोग
भगवान गणेश को प्रथम पूजनीय देवता माना जाता है। भगवान गणेश को मोदक और लड्डू बहुत ही प्यारा होता है। इसके साथ ही भगवान गणेश को मोदक, बेसन के लड्डू के साथ मोतीचूर के लड्डू से भी भोग लगाया जाता है। ऐसा करने से भगवान गणेश की कृपा होती है।
Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS