Bhai Dooj 2020 : भाई दूज के शुभ संयोग, तिलक का शुभ मुहूर्त

Bhai Dooj 2020 : भाई दूज का त्योहार 16 नवंबर 2020 (Bhai Dooj Festival 16 November 2020) को मनाया जाएगा। इस दिन बहने अपने भाई को तिलक करके उन्हें नर्क में दी जाने वाली यातनाओं से बचाती हैं। लेकिन इस बार भाई दूज (Bhai Dooj) पर कई शुभ संयोग बन रहे हैं। जिनमें यदि आप अपने भाई को तिलक करती हैं तो न केवल नर्क में दी जाने वाली यातनाओं से मुक्ति मिलेगी बल्कि उनके जीवन की सभी परेशानियां भी समाप्त होगी तो आइए जानते हैं भाई दूज के शुभ संयोग।
भाई दूज के शुभ संयोग (Bhai Dooj Ke Shubh Sanyog)
भाई दूज के दिन बहने अपने भाई को तिलक को करती हैं। यदि भाई दूज के दिन भाई को तिलक करने के लिए सबसे ज्यादा शुभ मुहूर्त की बात करें तो यह दोपहर 01 बजकर 18 मिनट से दोपहर 3 बजकर 38 मिनट पर बन रहा है। वहीं इसके अलावा अन्य शुभ योगों की बात करें तो इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 6 बजकर 16 मिनट से दोपहर 4 बजकर 07 मिनट तक रहेगा।यह योग सबसे ज्यादा शुभ योगों में से एक माना जाता है।
वहीं इस दिन अमृत काल मुहूर्त की बात करें तो यह सुबह 06 बजकर 52 मिनट से सुबह 8 बजकर 17 मिनट तक रहेगा। वहीं इसके अलावा अभिजित मुहूर्त की बात करें तो यह सुबह 11 बजकर 44 मिनट से दोपहर 12 बजकर 31 मिनट तक रहेगा। भाई दूज के दिन विजय मुहूर्त भी दोपहर 2 बजकर 04 मिनट से दोपहर 2 बजकर 51 मिनट तक रहेगा। इन सभी योगों में भी आप भाई दूज पर अपने भाई को तिलक कर सकती हैं।
भाई दूज पर ग्रह स्थिति (Bhai Dooj Per Graha Stithi)
भाई दूज पर यदि ग्रह स्थिति की बात करें तो इस दिन चंद्रमा वृश्चिक राशि और अनुराधा नक्षत्र में रहेगा। वहीं इस दिन सूर्य तुला राशि में रहेगा। इसके अलावा गुरु धनु राशि में,शनि मकर राशि में,मंगल मीन राशि में वक्री,बुध तुला राशि में,शुक्र कन्या राशि में,राहु वृषभ राशि में और केतु वृश्चिक राशि में रहेगा।इस दिन शनि और गुरु अपनी स्वंय की राशि में अन्य रहेंगे तो वहीं अन्य ग्रह अपनी मित्र राशि में रहेंगे। जिसकी वजह से इस बार धनतेरस का त्योहार काफी शुभ रहेगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS