Bhai Dooj 2020 : भाई दूज के दिन जरूर करें ये काम, जीवन भर रहेगा बहन भाई का प्यार

Bhai Dooj 2020 : भाई दूज के दिन जरूर करें ये काम, जीवन भर रहेगा बहन भाई का प्यार
X
Bhai Dooj 2020 : भाई दूज का त्योहार 16 नवंबर 2020 (Bhai Dooj Festival 16 November 2020) को मनाया जाएगा। इस दिन बहने अपने भाई को अपने घर भोजन के लिए आमंत्रित करती हैं और उसका तिलक करती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस दिन भाई और बहन दोनों को कौन से ऐसे काम हैं जो जरूर करने चाहिए। अगर नहीं तो आज हम आपको इसके बारे में बताएंगे तो चलिए जानते हैं भाई दूज (Bhai Dooj) के दिन कौन से काम करने चाहिए।

Bhai Dooj 2020 : भाई दूज के त्योहार (Bhai Dooj Festival) को यम द्वितीया (Yam Dwitiya) के नाम से जाना जाता है। शास्त्रों के अनुसार इस दिन जो भी भाई अपनी बहन के घर जाकर उससे तिलक कराता है। उसे यमदोषों से मुक्ति मिलती है। लेकिन इस दिन कुछ ऐसे भी कार्य हैं जिन्हें करने से भाई और बहन दोनों का ही जीवन खुशहाल हो सकता है तो चलिए जानते हैं भाई दूज पर क्या करें।

भाई दूज पर क्या करें (Bhai Dooj Per Kya Kare)

1. भाई दूज पर शादीशुदा बहनों को अपने भाई को अपने घर भोजन के लिए आमंत्रित करना चाहिए और उनका तिलक करना चाहिए।

2. भाई दूज पर बहनों को अपने भाई को तांबूल भेंट करना चाहिए। मान्यताओं के अनुसार तांबूल भेंट करने से बहनों का सौभाग्य अखंड रहता है।

3. भाई दूज के दिन भाईयों को यमुना नदी में स्नान अवश्य करना चाहिए। ऐसा करने से यमदोष से मुक्ति मिलती है।

4.भाई दूज के दिन भाईयों को अपने घर में यमुना नदी का पानी अवश्य लाना चाहिए।

5. भाई दूज पर बहनों को भाई के लिए भोजन बनाते समय उसमें चावल की खीर अवश्य बनानी चाहिए और भोजन बनाते समय यमराज से अपने भाई की लंबी उम्र के लिए प्रार्थना अवश्य करनी चाहिए।

6. भाई दूज पर भाई को बहनों से तिलक कराने के बाद अपनी बहनों को उपहार अवश्य देना चाहिए।

7. अगर आपकी बहन आपसे बड़ी है तो भाई दूज के दिन आपको अपनी बहन का आर्शीवाद अवश्य लेना चाहिए।

8. भाई दूज पर अपने भाई का मुख पूर्व या उत्तर दिशा में रखकर ही तिलक करें। दक्षिण या पश्चिम दिशा में भाई का मुख करके तिलक बिल्कुल भी न करें।

9. भाई दूज पर बहन और भाई दोनों को अपने बड़ों का आर्शीवाद अवश्य लेना चाहिए।

10 .भाई दूज के दिन बहन और भाई दोनों को अपने ईष्ट की पूजा अवश्य करनी चाहिए।

Tags

Next Story