Bhai Dooj 2021: भाई दूज के दिन जरूर पढ़ें ये कथा, नहीं होगी आपके भाई की अकाल मृत्यु

Bhai Dooj 2021: कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की द्वितीया को मनाया जाने वाला भाई दूज या यम द्वितीया हमारी पौराणिक परंपराओं से जुड़ा है। पौराणिक कथाओं के अनुसार भाई दूज के दिन यमुना ने अपने भाई यमराज को अपने घर बुलाकर सत्कारपूर्वक भोजन कराया था। जिस तिथि को यमुना ने यम को अपने घर भोजन कराया था, उस तिथि के दिन जो मनुष्य अपनी बहन के हाथ का उत्तम भोजन करता है तो उसे उत्तम भोजन समेत धन की प्राप्ति भी होती रहती है। वहीं भाई दूज के दिन शुभ मुहूर्त में जो महिलाएं भाई दूज की कथा को विधि विधान के साथ सुनती और पढ़ती हैं उन्हें अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। तो आइए जानते हैं भाई दूज पर्व से जुड़ी कथा के बारे में...
ये भी पढ़ें: Bhai Dooj 2021 : भाई दूज कब है, जानें डेट, शुभ मुहूर्त, महत्व और कथा
भाई दूज की कथा
पौराणिक कथा के अनुसार, भगवान सूर्यदेव की पत्नी का नाम छाया है। उनकी कोख से यमराज और यमुना का जन्म हुआ। यमुना अपने भाई यमराज से बड़ा स्नेह करती हैं। वह उनसे बराबर निवेदन करतीं कि वह उनके घर आकर भोजन करें। लेकिन यमराज व्यस्त रहने के कारण यमुना की बात टाल जाते थे। कार्तिक शुक्ल द्वितीया को यमुना ने अपने भाई यमराज को भोजन करने के लिए बुलाया।
बहन के घर जाते समय यमराज ने नरक में निवास करने वाले जीवों को मुक्त कर दिया। भाई को देखते ही यमुना हर्ष−विभोर हो गयीं। उन्होंने भाई का स्वागत सत्कार किया और भोजन करवाया। इससे प्रसन्न होकर यमराज ने बहन से वर मांगने को कहा।
बहन ने भाई से कहा कि आप प्रतिवर्ष इस दिन मेरे यहां भोजन करने आया करेंगे। साथ ही इस दिन जो बहन अपने भाई को टीका करके भोजन कराये, उसे आपका भय न रहे। यमराज तथास्तु कहकर यमुना को अमूल्य वस्त्राभूषण देकर यमपुरी चले गये।
ऐसी मान्यता है कि जो भाई आज के दिन यमुना में स्नान करके पूरी श्रद्धा से बहनों के आतिथ्य को स्वीकार करते हैं, उन्हें यम का भय नहीं रहता। पद्म पुराण में कहा गया है कि, कार्तिक शुक्लपक्ष की द्वितीया को पूर्वाह्न में यम की पूजा करके यमुना में स्नान करने वाला मनुष्य यमलोक को नहीं देखता। तभी से भाई दूज का पर्व मनाने की परंपरा चली आ रही है।
(Disclaimer इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi।com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS