Bhai Dooj 2022 : भाई दूज पर तिलक की थाली में रखें ये चीज, वरना...

Bhai Dooj 2022 : भाई दूज पर तिलक की थाली में रखें ये चीज, वरना...
X
Bhai Dooj 2022 : दिवाली महापर्व की शुरूआत हो चुकी है और वहीं इस बार साल 2022 में गोवर्धन पूजा का पर्व और भाई दूज का त्यौहार एक ही दिन मनाया जाएगा। क्योंकि इस बार 25 अक्टूबर 2022, दिन मंगलवार को सूर्य ग्रहण लगने के कारण ग्रहों का कुछ ऐसा संयोग बन रहा है, जिस कारण से गोवर्धन पूजा और भाई दूज का पर्व एक ही दिन यानि 26 अक्टूबर 2022, दिन बुधवार को मनाया जाएगा।

Bhai Dooj 2022 : दिवाली महापर्व की शुरूआत हो चुकी है और वहीं इस बार साल 2022 में गोवर्धन पूजा का पर्व और भाई दूज का त्यौहार एक ही दिन मनाया जाएगा। क्योंकि इस बार 25 अक्टूबर 2022, दिन मंगलवार को सूर्य ग्रहण लगने के कारण ग्रहों का कुछ ऐसा संयोग बन रहा है, जिस कारण से गोवर्धन पूजा और भाई दूज का पर्व एक ही दिन यानि 26 अक्टूबर 2022, दिन बुधवार को मनाया जाएगा। क्योंकि इस दिन कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा और द्वितीया तिथि दोनों का ही योग बन रहा है। वहीं भाईदूज का त्यौहार भाई-बहन के लिए बेहद ही खास होता है। आइए जानते हैं कि भाई दूज के दिन बहन को तिलक की थाली में क्या-क्या चीजें रखनी चाहिए और इस दिन भाई-बहन को इस दिन किन गलतियों को करने से बचना चाहिए।

भाई दूज यम द्वितीया शुभ मुहूर्त 2022

भाई दूज

26 अक्टूबर 2022, दिन बुधवार

तिलक का मुहूर्त

01:12 PM से 03:27 PM

अवधि

02 घंटे 14 मिनट

द्वितीया तिथि प्रारम्भ

26 अक्टूबर 2022, 02:42 PM बजे

द्वितीया तिथि समाप्त

27 अक्टूबर 2022, 12:45 PM बजे

तिलक की थाली में रखें ये चीज

-भाई का तिलक करने के लिए बहन को नई थाली का इस्तेमाल करना चाहिए।

-चांदी का सिक्का

-नारियल

-चावल

-सिंदुर

-फूल

-कलावा

-मिठाई

-केला

-दूब घास

जानें, किन गलतियों को करने से बचें

बहन को इंतजार बिलकुल न कराएं

भाई दूज के दिन समय से बहन के घर पहुंचे और अपनी बहन को बिल्कुल भी इंतजार ना कराएं। वहीं आपकी बहनें भाई दूज के त्यौहार का साल भर से इंतजार करती हैं। इसलिए आपको समय से अपनी बहन के घर पहुंच जाना चाहिए।

भाई के गिफ्ट को खुश होकर रखें

भाई दूज के दिन आपका भाई आपको जो भी उपहार या गिफ्ट दें आपको खुश होकर उसे स्वीकार करना चाहिए। क्योंकि आपका भाई आपके लिए गिफ्ट्स के रूप में अपना प्यार भेंट करता है।

पुरानी बातों को भूलें

भाई दूज के दिन भाई-बहनों को पुरानी बातों को भूल जाना चाहिए और जो भी पूर्व में अशोभनीय बातें हुईं उन्हें लेकर नहीं बैठना चाहिए। पुरानी बातों को ताजा करने से फिर से विवाद हो सकता है। इसीलिए भाई दूज के दिन आप दोनों में से कोई भी ऐसी बात न करें। जिससे आपका मूड़ खराब हो।

तिलक के दौरान काले कपड़े न पहनें

भाई दूज के दिन काले कपड़े भूल से भी नहीं पहनने चाहिए। खासकर भाई का तिलक करते समय तो बिलकुल भी काले कपड़े ना पहनें।

(Disclaimer इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Tags

Next Story