Bhojpuri Holi Song 2023: गर्लफ्रेंड संग होली में माजा मिलेला ना पूरा गाने पर नाचे नीलकमल सिंह, देखें पूरी वीडियो

Holi 2023: होली हो या दीपावली या फिर कोई अन्य त्योहार बिना भोजपुरी गानों के अधूरा सा लगता है। अब ऐसे में होली नजदीक आ गई है। लोग अबीर-गुलाल उड़ाने को तैयार है। अगर आप भी भोजपुरी गानों के दीवाने हैं, और भोजपुरी गानें सुनना पसंद करते हैं। तो ये गाना सिर्फ आपके लिए ही है। "होली में माजा मिलेला ना पूरा" गाना में नीलकमल सिंह ने गर्लफ्रेंड के साथ जबरदस्त डांस किया है। भोजपुरी इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक सुपर स्टार गायक हैं। होली में भोजपुरी गाने धूम मचाने के लिए आ गए हैं।
होली को लेकर भोजपुरी में पूरा जश्न का माहौल अभी से ही बन रहा है। भोजपुरी में एक के बाद एक हिट गाने रिलीज हो रहे हैं, जो हर जगह छाए हुए हैं। इसी बीच पवन सिंह, खेसारी लाल यादव के बाद नीलकमल सिंह का गाना रिलीज हुआ है। इस गाने ने तो पूरे भोजपुरी इंडस्ट्रीज में बवाल मचा दिया है। रिलीज होने के साथ-साथ इस गाने पर लाखों व्यूज मिल चुके हैं। नीलकमल सिंह इस गाने में अपनी गर्लफ्रेंड के साथ धमाल मचा रहे हैं।
नीलकमल सिंह का स्पेशल होली सॉन्ग "होली में माजा मिलेला ना पूरा" रिलीज किया जा चुका है, जिससे लोग बहुत ही ज्यादा मस्ती कर रहे हैं। नीलकमल सिंह का होली गाना सोशल मीडिया और इंटरनेट पर धमाल मचाया हुआ है। होली के इस मौके पर रिलीज किए गए गाने में नीलकमल सिंह की गर्लफ्रेंड सृष्टि उत्तराखंडी साथ में नजर आ रही हैं। इन दोनों को इस गाने पर कमाल के रोमांस देखने को मिल रहा है। होली स्पेशल सॉग गाना रिलीज होते ही वीडियो पर तीन लाख से भी अधिक व्यू और करीब 27 हजार से ज्यादा लाइक्स भी मिल चुके हैं। इस गाने को लोग बार-बार देखकर खुब मजे ले रहे हैं।
होली गाना ‘होली में माजा मिलेला ना पूरा’ को भोजपुरी के सुपर स्टार गायक नीलकमल सिंह ने गाया है। इनकी आवाज को काफी पसंद भी किया जा रहा है। इस गाने की लिरिक्स आशुतोष तिवारी, म्यूजिक प्रियांशु सिंह और वीडियो पवन पाल ने की है। होली स्पेशल सॉन्ग का कोरियोग्राफर विक्रम राजपूत ने किया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS