13 साल से एक पैर पर कांवड़ ला रहा ये शिवभक्त, इनकी भक्ति देखकर आप भी कहेंगे बोलबम

Kanwar Yatra 2023: सावन माह शुरू हो चुका है। भक्त भगवान भोलेनाथ के भक्ति में झूम उठे हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन माह में कांवड़ यात्रा का बहुत ही अधिक महत्व होता है। ऐसी मान्यता है कि जो जातक सावन में कांवड़ यात्रा करता है, उसे भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त होता है। आज इस खबर में भगवान भोलेनाथ के ऐसे भक्त के बारे में जानेंगे, जो एक पैर से चलकर कांवड़ लाएंगे और भगवान भोलेनाथ पर जल चढ़ाएंगे।
हम बात कर रहे हैं उत्तर प्रदेश के चित्रकूट के निवासी दिवाकर कुमार की, जो एक पैर से दिव्यांग है, लेकिन इनके मन में भगवान शिव के प्रति श्रद्धा इतनी है कि ये सुलतानगंज से जल यात्रा कर बाबा नगरी देवघर के लिए निकल पड़े हैं। वह बैसाखी के सहारे और मन में दृढ़ संकल्प लेकर कांवड़ यात्रा के लिए निकले हैं। उनका कहना है कि सावन में बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक करना है। इस संकल्प से बाबा भोलेनाथ के दरबार की यात्रा के लिए निकला हूं।
ये भी पढ़ें- Sawan 2023: सावन के साथ आज से कांवड़ा यात्रा शुरू, जानें इसके खास नियम
13 साल से ला रहे कांवड़
हैरानी इस बात ये है कि दिवाकर पिछले 13 साल से लगातार महादेव को जल चढ़ाने आ रहे हैं। 13 साल की भांति इस साल भी वह देवघर के लिए निकल चुके हैं। भगवान भोलेनाथ के प्रति अटूट श्रद्धा और विश्वास के साथ है एक पैर से दिव्यांग होने बाद भी हर साल महादेव पर जल अर्पित करते आ रहे हैं।
देश के अलग-अलग हिस्सों से आ रहे भोले के भक्त
बता दें कि देश के अलग-अलग हिस्सों से महाकाल के भक्त उत्तरवाहिनी मां गंगा से जल भरकर बाबा भोलेनाथ की नगरी बैजनाथ धाम की ओर रवाना हो रहे हैं। देश के विभिन्न हिस्सों में भक्तों की अटूट भक्ति देखने को मिल रही है। बिहार समेत देश भर से शिव भक्त बाबा भोलेनाथ की जय कारे के साथ देवघर जा रहे हैं।
ये भी पढ़ें- Delhi Metro Video: दिल्ली मेट्रो के कोच में जमकर नाचे कावड़िया, वीडियो हो गया वायरल
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS