ब्रह्म मुहूर्त की ये चमत्कारी बातें क्या आप जानते हैं, जो बदल देंगी आपका जीवन

ब्रह्म मुहूर्त की ये चमत्कारी बातें क्या आप जानते हैं, जो बदल देंगी आपका जीवन
X
  • ब्रह्म मुहूर्त भगवान की तरफ से मानव को दिया गया एक ऐसा तोहफा है जोकि हमारे कष्टों को समाप्त कर देता है।
  • ब्रह्म मुहूर्त मतलब ब्रह्म का समय।

ब्रह्म मुहूर्त भगवान की तरफ से मानव को दिया गया एक ऐसा तोहफा है जोकि हमारे कष्टों को समाप्त कर देता है। ब्रह्म मुहूर्त मतलब ब्रह्म का समय, जिस भी किसी व्यक्ति ने इसे महसूस किया है उसका जीवन ही बदल गया है। उस व्यक्ति को जीवन में क्या मिल गया वो वह खुद ही जानता है। यह भगवान का एक अनमोल तोहफा है। ब्रह्म मुहूर्त सूर्योदय होने से पहले का करीब डेढ घंटे का समय होता है। इस समय वायु मण्डल में ऑक्सीजन की मात्रा सबसे ज्यादा होती है। जिसके आपकी सेहत को बहुत फायदे हैं। इस समय ध्यान करने से आपके अंदर कुछ दैविक शक्तियां जागृत होती हैं। जो आपके हर दिन के काम को कुछ अलग और अच्छे तरीके से करने में सहायता करती हैं।

ये भी पढ़ें : गणपति को प्रसन्न करने के लिए आज करें इस अचूक तांत्रिक मंत्र का जाप, होंगी सारी मनोकामनाएं पूर्ण

दरसअल आज की कठिनाईयों का कारण एक ही है कि हम अपने आपको पहचान ही नहीं पाते हैं। हमने खुद को सिखाने वाले सभी अच्छे तरीकों का त्याग कर दिया है। इसीलिए आज बहुत ही कम लोग ब्रह्म मुहूर्त का चयन करते हैं। इस समय वहीं जागता है जिसका अनुभव दूसरे लोगों से कहीं ज्यादा होता है। वो अभ्यास जिसकी आपके मन को बहुत ज्यादा जरुरत है, आप से भी कह सकते हैं कि मन की भूख है वो। ये वो समय है जो मन मांगता है और नि:शुल्क भी है। इस मुहूर्त में जागने से हमें वो मिलता है जिसकी हमें बहुत जरुरत है। वो धन, ऐश्वर्य, निरोग जीवन आदि बहुत कुछ देता है।

सपने कितनी जल्दी पूरे होंगे आप सोच भी नहीं सकते हैं। आप जो भी मुकाम हासिल करना चाहते हो और आपको कोई रास्ता भी नहीं मिल रहा है तो आप ब्रह्म मुहूर्त में जागना शुरू कर दें और ईश्वर का ध्यान करें। अपने आपको जगाने के लिए यह सबसे उत्तम बेला है। अगर आप ईश्वर में विश्वास रखते हैं तो यह समय आपके लिए सबसे खास है। आप इस समय में अपना हर काम, हर सपना और पढ़ाई के साथ-साथ कुछ भी बहुत जल्दी हासिल कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें : Mangala Gauri Vrat 2021 : साल 2021 में मंगला गौरी व्रत कैसे करें, जानें कथा, महत्व और पूजा विधि

इस समय कुछ ऐसा होता है जो भी आप ईश्वर से मांगते हो, कोई काम, कोई प्लानिंग वो बहुत जल्दी आपको देता है। इसीलिए बहुत से साधु-संत और योगी इसी ब्रह्म मुहूर्त का चयन ध्यान के लिए करते हैं। इस समय में दिमाग बहुत शांत होता है। जिससे किसी भी काम में ध्यान लगाना बहुत आसान हो जाता है। आप चाहें कुछ पढ़ते भी हों तो भी आपको सुबह के समय जल्दी याद होगा।

अगर आप किसी मंत्र का जाप भी करते हैं तो इस समय किया गया कोई भी जाप आपको बहुत अच्छे परिणाम देगा। क्योंकि इस समय आपके मंत्र जाप का प्रभाव ब्रह्म तक बहुत जल्दी पहुंचाता है। इसका एक कारण यह भी है कि सुबह वायु और ध्वनि प्रदूषण कम होता है। सुबह मंत्र जाप करने से आपका दिमाग बहुत जल्दी ही फोकस कर लेता है जबकि दिन की किसी अन्य बेला में ऐसा नहीं हो पाता है। सुबह-सुबह आप बहुत आसानी से ध्यान-साधना, मंत्र जाप आदि कर सकते हैं।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi।com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Tags

Next Story