बृहस्पतिवार के दिन जरुर खाएं ये चीज, पूरे जीवन नहीं आएगी धन, दौलत और करियर के मामले में कोई भी परेशानी

बृहस्पतिवार के दिन जरुर खाएं ये चीज, पूरे जीवन नहीं आएगी धन, दौलत और करियर के मामले में कोई भी परेशानी
X
बृहस्पति ग्रह को पूरे ब्रह्मांड का गुरु माना गया है। शास्त्रों में कहा जाता है कि, जब व्यक्ति का गुरु कमजोर होता है तब उसे गरीबी का सामना करना पड़ता है और जब किसी व्यक्ति का गुरु मजबूत हो जाता है, तब वह व्यक्ति अमीर बन जाता है। शास्त्रों के अनुसार, खासकर बृहस्पतिवार के दिन जो व्यक्ति अपने घर में ये एक चीज बनाता है और उसे खा लेता है तो वह व्यक्ति भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त कर लेता है। ये चीज हमारे घर में भी बनाई जाती है, खासकर बृहस्पतिवार के दिन ये एक चीज अवश्य खा लेनी चाहिए। जीवनभर कभी कष्ट नहीं आएंगे।

बृहस्पति ग्रह को पूरे ब्रह्मांड का गुरु माना गया है। शास्त्रों में कहा जाता है कि, जब व्यक्ति का गुरु कमजोर होता है तब उसे गरीबी का सामना करना पड़ता है और जब किसी व्यक्ति का गुरु मजबूत हो जाता है, तब वह व्यक्ति अमीर बन जाता है। शास्त्रों के अनुसार, खासकर बृहस्पतिवार के दिन जो व्यक्ति अपने घर में ये एक चीज बनाता है और उसे खा लेता है तो वह व्यक्ति भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त कर लेता है। ये चीज हमारे घर में भी बनाई जाती है, खासकर बृहस्पतिवार के दिन ये एक चीज अवश्य खा लेनी चाहिए। जीवनभर कभी कष्ट नहीं आएंगे। तो आइए जानते हैं कौनसी है वो एक चीज जिसे खा लेने से व्यक्ति अमीर बन जाता है और उसे पूरे जीवन पर्यंत कोई परेशानी नहीं आती है।

ये भी पढ़ें : Chanakya Niti : औरत की किस चीज से बहुत नफरत करता है प्रत्येक मर्द, जानें...

पुराणों के अनुसार, गुरुवार के दिन घर में कोई भी पीली चीज बनाना चाहिए। जैसे कि, खीर बनाना और हलवा आदि बनाना। इसमें आप पीला रंग डाल दें। ऐसे में आप पीले रंग की कड़ी-पकौड़ा भी गुरुवार के दिन बना सकते हैं।

बेसन से निर्मित कोई भी चीज गुरुवार के दिन खाना बहुत ही शुभ बताया गया है। इससे व्यक्ति के ग्रह शांत हो जाते हैं और गुरु ग्रह मजबूत हो जाता है। इससे व्यक्ति को धन-दौलत, रुतबा, पैसा सब हासिल हो जाता है। भगवान विष्णु को पीला रंग अति प्रिय है।

शास्त्रों में कहा जाता है कि, जो भी व्यक्ति सच्चे दिल से पीले रंग की कोई भी चीज भगवान विष्णु को अर्पित करता है तो उसके सभी बिगड़े कार्य पूरे हो जाते हैं।

भगवान विष्णु की कृपा सदैव ऐसे व्यक्तियों पर बरसती है। माना जाता है कि गुरुवार को पीले रंग की कोई भी चीज खाने पर व्यक्ति पर साकारात्मकता का संचार बहुत तेजी से होता है। इससे विष्णु भगवान बहुत खुश होते हैं।

ज्योतिष के अनुसार, माना जाता है कि, गुरुवार को पीले रंग के वस्त्र पहनने से या पीले रंग की कोई भी चीज खाने से गुरु ग्रह मजबूत हो जाता है। अगर आपका गुरु कमजोर है तो ऐसे में आप गुरुवार के दिन पीले रंग के वस्त्र पहन सकते हैं और पीले रंग की चीजों का सेवन जरुर करें।

आप बाकी दिनों में किसी भी रंग की चीज खाएं, लेकिन गुरुवार के दिन खासकर पीले रंग की चीजों का सेवन जरुर करें। परन्तु ध्यान रखें कि गुरुवार के दिन केला भूलकर भी ना सेवन करें। क्योंकि इस दिन केले की पूजा की जाती है और केला भगवान विष्णु का स्वरुप है। इस दिन केला भगवान विष्णु को अर्पित किया जाता है, उसका सेवन नहीं किया जाता।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Tags

Next Story