Budh Gochar 2023: बुध-शनि का बन रहा 30 साल बाद संयोग, इन 3 राशियों को मिल सकता है अपार धन के साथ प्रमोशन

Budh Gochar 2023: बुध-शनि का बन रहा 30 साल बाद संयोग, इन 3 राशियों को मिल सकता है अपार धन के साथ प्रमोशन
X
Budh Gochar 2023: ग्रहों के तालमेल का प्रभाव मानव जीवन और देश-दुनिया सब पर देखने को मिलता है। जानकारी के लिए बता दें कि इस साल ग्रह शनि 30 साल बाद कुंभ राशि में प्रवेश कर रहे हैं, वहीं 27 फरवरी को बुध ग्रह कुंभ राशि में प्रवेश कर रहे हैं।

Conjunction Of Shani And Budh: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ज्यादातर ग्रह एक निश्चित समय अवधि पर दूसरे ग्रहों के साथ युति बनाते हैं। ग्रहों के तालमेल का प्रभाव मानव जीवन और देश-दुनिया सब पर देखने को मिलता है। जानकारी के लिए बता दें कि इस साल शनि 30 साल बाद कुंभ राशि में प्रवेश कर रहे हैं वहीं 27 फरवरी को बुध ग्रह कुंभ राशि में प्रवेश कर रहे हैं। शास्त्रों के अनुसार शनिदेव और बुध ग्रह में मित्रता का भाव माना गया है। इसलिए ग्रहों को एक दूसरे में संचरण करने का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिल सकता है, लेकिन ऐसी 3 राशियां हैं, जिनकी युति के बनने से जातकों का अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। तो आइए जानते हैं तीन राशियों के बारे में...

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए शनि और बुध ग्रह की युति अनुकूल सिद्ध हो सकती है। क्योंकि यह युति मेष राशि से 11वें भाव में बन रही है। जिसे आर्थिक स्रोत और धन का लाभ का भाव माना गया है। इसलिए मेष राशि के जातकों को इनकम में जबरदस्त मुनाफा हो सकता है। इसके साथ ही काम का भी समय समय पर लाभ मिल सकता है। ये ग्रहों की युति आपको आर्थिक और कारोबार के मामले में लाभ दिलाएगी। वहीं इसके साथ ही कारोबारियों के लिए कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। जिससे आने वाला समय में लाभ मिल सकता है।

वृषभ राशि

बुध और शनि की युति वृषभ राशि के जातकों को व्यापार और करियर के मामले में शुभ संकेत मिल सकती सकती है। क्योंकि वृषभ राशि में शनि और बुध की युति गोचर कुंडली के कर्म भाव पर बन रही है। इसलिए जातकों को कार्य और रोजगार के क्षेत्र में इजाफा हो सकता है। साथ ही नौकरी भी मिलने का संकेत हो रहा है, पद पर उन्नति हो सकता है। इसके साथ ही कार्यक्षेत्र में आपके जूनियर और सीनियर का सहायता मिल सकता है। पिता का सहयोग मिल सकता है और तालमेल भी अच्छा रह रहने वाला है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातक के लिए शनि और बुध की युति सुखद और लाभदायक सिद्ध हो सकती है। क्योंकि दोनों ग्रहों की युति मिथुन राशि के जातक के भाग्य पर बन रही है। इसलिए इस राशि के जातक को भाग्य का भरपूर साथ मिल सकता है। इसके साथ ही धार्मिक कार्यों में भी रुचि बढ़ सकती हैं, योजनाओं को लेकर कामयाबी मिल सकती है। साथ ही कामों को लेकर यात्रा भी कर सकते हैं, जो शुभ साबित हो सकता है। मेष राशि के छात्रों के लिए यह युति अति शुभ सिद्ध हो सकती है। यानी जिनका इंटरव्यू होना है उन्हे सफलता मिलने का योग बन रहे हैं।

Tags

Next Story