Gochar 2022: दिन दोगुनी रात चौगुनी तरक्की करेंगे ये लोग, नौकरी में जमकर बटोर सकते हैं पैसा

Gochar 2022: दिन दोगुनी रात चौगुनी तरक्की करेंगे ये लोग, नौकरी में जमकर बटोर सकते हैं पैसा
X
Gochar 2022: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर ग्रह का अपना अलग-अलग प्रभाव होता है, बुध ग्रह को बुद्धि, वाणी, व्यापार का कारक ग्रह माना गया है। जिन लोगों की कुण्डली में बुध ग्रह मजबूत होता है, वो लोग आत्मविश्वास से भरे होते हैं। साथ ही उनका मस्तिक तेज होता है, इसके साथ वो जीवन में जबरदस्त सफलता अर्जित करते हैं।

Gochar 2022: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर ग्रह का अपना अलग-अलग प्रभाव होता है, बुध ग्रह को बुद्धि, वाणी, व्यापार का कारक ग्रह माना गया है। जिन लोगों की कुण्डली में बुध ग्रह मजबूत होता है, वो लोग आत्मविश्वास से भरे होते हैं। साथ ही उनका मस्तिक तेज होता है, इसके साथ वो जीवन में जबरदस्त सफलता अर्जित करते हैं। वहीं बुध ग्रह के शुभ परिणाम के कारण ही इंसान की हर क्षेत्र में तरक्की हो जाती है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, 21 अगस्त को बुधदेव कन्या राशि में विराजमान हो गए हैं। यहां बुध 25 अक्टूबर तक रहेंगे। वैसे तो बुध के इस गोचर का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन चार राशियों को विशेष लाभ प्राप्त होगा। बुध के राशि परिवर्तन के परिणामस्वरुप विशेष रुप से कन्या, सिंह, कर्क और मिथुन राशि वालों को नौकरी में तरक्की की प्रबल संभावना है। वहीं जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, उनके लिए खुशखबरी मिल सकती है। तो आइए जानते हैं इन लकी राशियों के बारे में...

मिथुन राशि

बुध ग्रह के कन्या राशि में प्रवेश से मिथुन राशि वाले लोगों का पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। साथ ही पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। कार्यस्थल पर सहयोगियों का साथ मिलेगा। कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं और उस नए कार्य में सफलता भी मिल सकती है। नौकरी में अधिकारियों का साथ मिलेगा। आप लोगों को लाभ होगा।

कर्क राशि

आपके लिए बुध का गोचर बेहद लाभकारी साबित हो सकता है। परिवार में मां और बड़े भाई का साथ मिलेगा। हर क्षेत्र में आर्थिक सफलता मिलेगी। साथ ही कारोबार में मुनाफा होगा। आपको पत्रकारिता, लेखन, निर्देशन आदि के क्षेत्र में विशेष लाभ की प्राप्ति होगी।

सिंह राशि

बुध के कन्या राशि में गोचर का योग आपके लिए भी बेहद लाभकारी साबित हो सकता है। आपको घर में बड़े भाई का साथ मिलेगा। नौकरी-कारोबार में आपके लिए आर्थिक लाभ हो सकता है। पुरानी प्रॉपर्टी का लाभ मिल सकता है। साथ ही पैतृक जमीन आदि से भी लाभ मिलने की संभावना है। सिंह राशि वालों के धन में बढ़ोत्तरी होगी।

कन्या राशि

ज्योतिष के अनुसार, कन्या राशि बुध की स्वराशि है, इस राशि में बुध ग्रह का प्रवेश हुआ है, ऐसे में बुध का गोचर कन्या राशि के लिए अनुकूल माना जा रहा है। व्यापार में लाभ हो सकता है, जो लोग बीमार हैं, उनकी सेहत में सुधार आएगा। नौकरी में पदोन्नति का लाभ मिलेगा। आत्मविश्वास बढ़ा हुआ नजर आएगा। पारिवारिक और दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)

Tags

Next Story