Budh Vakri 2022-23 : साल 2022 के अंतिम दिन बुध चलेंगे वक्री चाल, नए वर्ष में इनका बढ़ेगा कारोबार

Budh Vakri 2022-23 : साल 2022 के अंतिम दिन बुध चलेंगे वक्री चाल, नए वर्ष में इनका बढ़ेगा कारोबार
X
Budh Vakri 2022-23 : ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को धन, बुद्धि, संवाद का कारक ग्रह माना जाता है। कुंडली में अगर बुध ग्रह शुभ हो तो जातक व्यापार में खूब सफल होता है। साथ ही तेज दिमाग वाला और अच्छा वक्ता होता है। पंचांग के अनुसार, आने वाले 31 दिसंबर 2022 को बुध ग्रह वक्री होने जा रहे हैं।

Budh Vakri 2022-23 : ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को धन, बुद्धि, संवाद का कारक ग्रह माना जाता है। कुंडली में अगर बुध ग्रह शुभ हो तो जातक व्यापार में खूब सफल होता है। साथ ही तेज दिमाग वाला और अच्छा वक्ता होता है। पंचांग के अनुसार, आने वाले 31 दिसंबर 2022 को बुध ग्रह वक्री होने जा रहे हैं। बुध की वक्री चाल तीन राशि वाले लोगों को खूब लाभ देगी। इन लोगों को जॉब और कारोबार में तगड़ा लाभ होने की संभावना बन रही है। तो आइए जानते हैं साल 2022 के अंतिम दिन बुध के इस राशिपरिवर्तन से किन राशि वालों को तगड़ा फायदा होने जा रहा है।

सिंह राशि

सिंह राशि के लोगों को वक्री बुध नए साल की शुरुआत में तगड़ा लाभ करा सकते हैं। इन लोगों के जीवन में भौतिक सुखों की वृद्धि होगी और साथ ही धन लाभ होगा। आर्थिक मामले सुलझेंगे और धन की आवक बढ़ने से राहत महसूस होगी। आप लोग नई गाड़ी खरीद सकते हैं और साथ ही आप लोगों को माता से सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी करने वाले लोगों और कारोबारियों को तरक्की मिलने के योग बन रहे हैं।

कुंभ राशि

बुध की उल्टी चाल नए साल की शुरुआत में कुंभ राशि के जातकों के लिए बहुत लाभ कराएगी। इन लोगों को नौकरी में तरक्की मिल सकती है। कारोबार में कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। वहीं आपको किसी पुराने निवेश से लाभ मिलने के योग हैं। इस दौरान कोई ऐसी डील हो सकती है, जोकि भविष्य में कोई बड़ा लाभ कराएगी। भविष्य की योजनाएं बनाने के लिए भी ये समय बहुत ही उत्तम सिद्ध हो सकता है।

मीन राशि

बुध की वक्री चाल नए साल में मीन राशि वालों के लिए शुभ साबित हो सकती है। नौकरी करने वाले लोगों के लिए ये समय बड़ा लाभ दे सकता है। बेरोजगार लोगों को नई नौकरी का लाभ मिल सकता है। मौजूदा नौकरी में प्रमोशन मिलने के योग बन सकते हैं। कारोबारी लोगों को भी बड़ा लाभ हो सकता है।

कुल मिलाकर करियर में ये समय तरक्की के योग बना सकता है। वहीं आप लोगों के आर्थिक मामले भी अच्छे रहेंगे और साथ ही लाभ के योग बनेंगे।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)

Tags

Next Story