Budhaditya Raj Yog : बुधादित्य राजयोग से चमकेगी इन तीन राशियों की किस्मत, जानें क्या हो सकता है बेनीफिट

Budhaditya Raj Yog : ज्योतिष में ग्रह-गोचर युति को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। वहीं ज्योतिष में बुद्धादित्य राजयोग को बहुत महत्व दिया जाता है। बुद्धादित्य राजयोग बुध और सूर्य की युति से बनता है। वहीं पंचांग की मानें तो नवंबर 2022 में बुद्धादित्य राजयोग का निर्माण होने जा रहा है, इस राजयोग का निर्माण 16 नवंबर 2022 को हो रहा है। ज्योतिष शास्त्र की मानें तो 13 नवंबर 2022 को बुध ग्रह वृश्चिक राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं और वहीं 16 नवंबर 2022 को सूर्यदेव भी वृश्चिक राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिस कारण से वृश्चिक राशि में बुद्धादित्य राजयोग का निर्माण होने जा रहा है। वहीं बुध और सूर्य की इस युति से बने बुद्धादित्य राजयोग का सभी राशि के जातकों पर प्रभाव पड़ेगा, लेकिन तीन ऐसी राशियां हैं, जिन पर इस राजयोग का बहुत ही शुभ प्रभाव पड़ने वाला है और इन्हें लाभ का अवसर मिल सकता है। तो आइए जानते हैं, उन भाग्यशाली तीन राशियों के बारे में...
सिंह राशि
सूर्य और बुध की युति से बने बुद्धादित्य योग का फायदा सिंह राशि के जातकों को मिल सकता है। आपकी कुंडली के पांचवें भाव में इस राजयोग का निर्माण हो रहा है। इस दौरान आप लोग जमीन या वाहन आदि खरीदने का विचार बना सकते हैं। वहीं आपके जीवन में आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति भी होने वाली है। तथा आपके लिए धन लाभ के योग भी बन रहे हैं।
कन्या राशि
बुद्धादित्य राजयोग का लाभ कन्या राशि वालों को भी मिलने जा रहा है। बुद्धादित्य राजयोग आपकी राशि के तीसरे भाव में बन रहा है, जिससे आपके पराक्रम में वृद्धि होगी और पदोन्नति की संभावना बढ़ेगी। पारिवारिक मोर्चे पर समय आपका साथ देगा। वहीं आप लोग परिवार के संग अच्छा समय व्यतीत करेंगे।
कुंभ राशि
कुंभ राशि की कुंडली में बुद्धादित्य राजयोग दसवें भाव में बन रहा है। जोकि आपके लिए बहुत ही लाभदायक साबित होने वाला है। इस युति से आपको कारोबार और नौकरी में सफलता मिल सकती है। साथ ही धन लाभ के योग बनेंगे।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS