Budhwar Ke Din Ke Upay: बुधवार को करें ये विशेष उपाय, गणेश भगवान की होगी कृपा, आएगा पैसा

Budhwar Ke Upay: सनातन धर्म के अनुसार बुधवार का दिन गणेश जी को समर्पित किया गया है। किसी भी शुभ काम को करने से पहले भगवान गणेश की पूजा जरुर की जाती है। सभी देवी देवताओं में गणेश जी की सबसे पहले पूजा की जाती है। इन्हें शुभ कार्यों का दाता भी कहा जाता है। ऐसा कहा जाता है कि बुधवार के दिन यदि आप सच्चे मन से भगवान गणेश पूजा करते हैं तो आप पर गणेश जी की कृपा बनी रहती है। घर में सुख, समृद्धि और शांति की स्थिति बनी रहती है। इसके अलावा जीवन में आने वाले कई संकटों से बच सकते हैं। तो आइए जानते हैं वे कौन से उपाय हैं जिसके माध्यम से आपके संकट दूर हो सकते हैं।
बुधवार को करें ये अचूक उपाय
• इस दिन हरे रंग के वस्त्र धारण करें।
• अपने मनोवांछित फल पाने के लिए प्रत्येक बुधवार के दिन मंदिर जाकर भगवान गणेश की प्रतिमा के सामने पूजा करें।
• इस दिन भगवान गणेश को लड्डू चढाएं। ऐसा करने से यह अधिक प्रसन्न होते हैं। और आपकी मनोकामना जल्द पूरी हो जाती है।
• गणेश की मूर्ति पर सिंदूर लगाएं और फिर उस सिंदूर को अपने माथे पर लगाएं। ऐसा करने से आपके कामों सफलता जल्द मिलेंगी।
• यदि आप पढ़ाई कर रहे हैं और आपका मन नहीं लग रहा है तो आप गणेश जी के मंत्र ॐ गं गणपतये नमः का जाप करें।
• बुधवार के दिन गाय को हरे रंग का चारा खिलाएं।
• बुधवार के दिन जरूरतमंद व्यक्ति को वस्त्र दान करें।
• बुधवार के दिन धन का लेन देन नहीं करना चाहिए।
• बुधवार के दिन उत्तर,पश्चिम और ईशान दिशा की ओर यात्रा करना अशुभ माना जाता है।
Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS