Pitra Dosh: करियर में आ रही बाधा को ऐसे करें दूर, जानें इसके ये कारण

Pitra Dosh: करियर में आ रही बाधा को ऐसे करें दूर, जानें इसके ये कारण
X
Pitra Dosh: हर मनुष्य अपने करियर को लेकर हमेशा सचेत रहता है, इसके लिए आवश्यक है कि, उसमें कुछ ऐसा दोष ना हो जोकि उसकी प्रगति में बाधक हो। हिन्दू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, पूर्वजों के कर्म हमारे ऊपर असर डालते हैं। अगर आप पूर्वजों को प्रसन्न रखते हैं तो इससे हमारे परिवार में सुख-संपन्नता और शांति के साथ ही धन वृद्धि बनी रहती है। इसके लिए आवश्यक है कि, पितृों को प्रसन्न रखा जाए।

ये भी पढ़ें: Swapan Shastra: सपने में आपको दिख जाए ऐसा पानी तो हो जाएं सतर्क, वरना...

अमावस्या के दिन यदि पितृों को पूजा करके अर्घ्य दिया जाए और बाद में गरीबों को दान दिया जाए तो इससे पितृ प्रसन्न होते हैं और काराबोर संबंधी समस्या समाप्त हो जाती हैं। तथा लोगों का आत्मविश्वास दृढ होता है। धनागमन होता है और शिक्षा के क्षेत्र में आपको सफलता प्राप्त होती है।

पितृों को प्रसन्न रखने के लिए उनकी पूजा और श्राद्धकर्म का बहुत बड़ा महत्व होता है। अमावस्या के दिन पूजा करके दान करने से पितृ प्रसन्न होते हैं।

श्राद्धकर्म अमावस्या के साथ-साथ किसी भी दिन किया जा सकता है। इसीलिए स्नान के बाद आप पानी में काला तिल और अक्षत डालकर पितृों को अर्घ्य दें।

श्राद्ध के समय पितृों की पसंद का भोजन बनाएं और उसमें फल, मेवा, मिष्ठान रखकर किसी मंदिर में जाकर प्रसाद के रुप में वितरण करें। तथा साथ ही गरीबों को दान करें। ऐसा करने से मन को शांति प्राप्त होगी और पितृ प्रसन्न होंगे।

अपने कारोबार में वृद्धि के लिए, सुख-शांति और संपन्नता के लिए पितृों को प्रसन्न रखना अति आवश्यक है। पितृों की मांग पर लोग गर्मी में काम आने वाली चीजें दान करते हैं। वहीं कुछ लोग आम वस्तुओं का दान करते हैं, जिनमें लोगों को सहूलियत हो।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Tags

Next Story